ब्रेकिंग
जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें

झारखंड में RJD को धार देने रांची पहुंचे तेजस्वी, बोले- BJP को एहसास भी नहीं हुआ.. बिहार में हो गया खेला

RANCHI: दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे आरजेडी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। झारखंड में दो दिनों तक तेजस्वी पार्टी में

झारखंड में RJD को धार देने रांची पहुंचे तेजस्वी, बोले- BJP को एहसास भी नहीं हुआ.. बिहार में हो गया खेला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

RANCHI: दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे आरजेडी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। झारखंड में दो दिनों तक तेजस्वी पार्टी में नई जान फूंकने की कोशिश करेंगे। रांची पहुंचने पर तेजस्वी ने बताया कि बिहार में सियासी उलटफेर के कारण झारखंड पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन अब सबकुछ ठीक हो गया है। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में भी बीजेपी खेल करने की कोशिश कर रही थी लेकिन उन्हें एहसास भी नहीं हुआ और उल्टे बिहार में उनके साथ ही खेला हो गया।


रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड में सगठंन को और अधिक धारदार बनाने की कोशिश जारी है। लालू प्रसाद भी सिंगापुर से वापस आ रहे हैं और अब वे स्वस्थ हैं। बिहार में सियासी फेरबदल के कारण व्यस्तता बढ़ गई थी, जिसके कारण झारखंड आने का मौका नहीं मिल पा रहा था। महीने में एक दिन झारखंड आने का जो पहले से कार्यक्रम था, उसकी फिर से शुरुआत करने की कोशिश हैं। आने वाले समय में कोशिश होगी कि केंद्र की सत्ता पर जो लोग बैठे हुए हैं उन्हें गद्दी से हटाया जाए।


उन्होंने कहा कि बीजेपी ने महाराष्ट्र में जो खेल किया, वही खेल झारखंड में करने की कोशिश कर रही थी लेकिन बीजेपी को इस बात का एहसास भी नहीं हुआ कि बिहार में उनके साथ क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड आए हैं तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोशिश है कि सभी विपक्षी दल एकजुट हों और गोलबंद होकर 2024 का चुनाव लड़ा जाए। विभिन्न राज्यों में जो मजबूत दल हैं उनको साथ मिलकर इस लड़ाई को लड़ना है। वहीं सीटों के बंटवारे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी पार्टियों की चाहत होती है कि अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ें लेकिन जो जिस जगह ज्यादा मजबूत है उसे वहां की सीट मिलनी चाहिए।