ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

तेजस्वी यादव का दो दिवसीय झारखंड दौरा, पार्टी में जान फूंकने 18 को रांची आएंगे

JHARKHAND: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव 18 से 19 सितंबर तक झारखंड दौरे पर हैं। दो दिवसीय झारखंड दौरे के दौरान वे शनिवार को रांची पहुंचेंगे। 19 सितंबर को रांची के हरमू रोड स्थित का

तेजस्वी यादव का दो दिवसीय झारखंड दौरा, पार्टी में जान फूंकने 18 को रांची आएंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव 18 से 19 सितंबर तक झारखंड दौरे पर हैं। दो दिवसीय झारखंड दौरे के दौरान वे शनिवार को रांची पहुंचेंगे। 19 सितंबर को रांची के हरमू रोड स्थित कार्निवाल हॉल में आरजेडी कार्यकर्ताओं सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें 24 जिलों के कार्यकर्ताओं को तेजस्वी यादव संबोधित करेंगे। इसे लेकर सारी तैयारियां शुरू कर दी गयी है। तेजस्वी के रांची आगमन का मुख्य मकसद झारखंड में आरजेडी को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।


तेजस्वी यादव के रांची आगमन की जानकारी राजद झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने दी। राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि तेजस्वी यादव के स्वागत में रांची में महापुरुषों के नाम पर 31 तोरण द्वार बनाया जा रहा है। तेजस्वी यादव 18 सितंबर की दोपहर साढ़े तीन बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां झारखंड राजद के नेता पारंपरिक रीति-रिवाज, ढोल-नगाड़ा, तासा व छऊ नृत्य से उनका स्वागत करेंगे।


तेजस्वी यादव इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा, अलबर्ट एक्का, कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे। होटल रेडिशन ब्लू में रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन 19 सितंबर को सुबह 11 बजे से कार्निवाल हॉल में वे झारखंड के सभी 24 जिलों से आए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दो बजे तक होने वाले इस सम्मेलन के बाद वे पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।


टैग्स