ब्रेकिंग
जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें

तेजस्वी के झारखंड दौरे पर बीजेपी का हमला, दीपक प्रकाश बोले..झारखंड राज्य बनने का सबसे ज्यादा विरोध राजद ने ही किया था

RANCHI: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव अपने दो दिवसीय दौरे पर रांची में हैं। तेजस्वी के इस दौरे पर बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा

तेजस्वी के झारखंड दौरे पर बीजेपी का हमला, दीपक प्रकाश बोले..झारखंड राज्य बनने का सबसे ज्यादा विरोध राजद ने ही किया था
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव अपने दो दिवसीय दौरे पर रांची में हैं। तेजस्वी के इस दौरे पर बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि तेजस्वी यादव उस पार्टी के नेता हैं जिस पार्टी ने झारखंड बनने का सबसे ज्यादा विरोध किया था। जिसमें लालू यादव ने यह कहा था कि मेरी लाश से गुजरना होगा। ये वही लोग हैं जो झारखंड के निर्माण में बाधा डालने वाले थे।


आज तेजस्वी यादव अपने पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए अपने कार्यकर्ता से मिलने आए हैं लेकिन जनता उनको पहले भी अस्वीकार कर चुकी थी और आने वाले समय में भी अस्वीकार करेगी। तेजस्वी को झारखंड की जनता खाली हाथ ही बिहार भेजेगी।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा की आज मोदी जी की सरकार ने देश के मान को ही नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाया है। कोरोना काल में देश के 80 करोड़ लोगों को बीते 3 साल और आने वाले अगले 1 साल तक मुफ्त में अनाज देने का काम किया है। 


 घरों तक गैस, सड़क, शिक्षा पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया है। महागठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि यह कन्फ्यूजन वाला गठबंधन है। तीनों पार्टी का महागठबंधन अलग-अलग विचारधारा ही नहीं बल्कि अलग-अलग रास्ते वाला भी हैं। इसके बावजूद भी इन्हें सत्ता का सुख और आनंद चाहिए।