ब्रेकिंग
हत्या का आरोपी निकला उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का नेता... ठेकेदार को रास्ते से हटाने की सुपारी लेने के आरोप में गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦हत्या का आरोपी निकला उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का नेता... ठेकेदार को रास्ते से हटाने की सुपारी लेने के आरोप में गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार

तेजस्वी ने लालू के नाम पर खेला इमोशनल कार्ड, कहा- पापा को जेल भेज BJP ने की डराने की कोशिश

RANCHI : आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हुंकार भरी। इस दौरान तेजस्वी ने अपने पाप

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हुंकार भरी। इस दौरान तेजस्वी ने अपने पापा लालू  प्रसाद यादव के नाम पर इमोशनल कार्ड खेला और लोगों से वोट मांगे।

कोडरमा के मरकच्चो में तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी ने उनके पिता को जेल भेजकर और परिवार के सभी सदस्यों पर केस लादकर डराने की कोशिश की, लेकिन इससे आरजेडी और लालू यादव का परिवार बिखरने की जगह और भी मजबूत हुआ है। तेजस्वी यादव ने अपील करते हुए कहा कि कोडरमा आरजेडी का गढ़ रहा है। ऐसे में यहां की जनता एक बार फिर साथ खड़ी होगी, और राज्य में महागठबंधन की सरकार बनाने में सहयोग करेगी।

महागठबंधन प्रत्याशी अमिताभ कुमार के पक्ष में चुनावी सभा करते हुए तेजस्वी यादव ने  बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में एक इंजन भ्रष्टाचार और एक इंजन अपराध को बढ़ावा देने में जुटा है। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनेगी और बीजेपी के 65 पारा नारा फेल हो जाएगा। 


टैग्स