ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

तेज रफ़्तार का कहर : ट्रक और बाइक की टक्कर में दो छात्रों की मौत, मौके पर मची अफरा -तफरी

RANCHI : देश के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी

तेज रफ़्तार का कहर : ट्रक और बाइक की टक्कर में दो छात्रों की मौत, मौके पर मची अफरा -तफरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : देश के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गिरिडीह से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक ट्रक और बाइक में दो छात्रों की मौत हो गई है। इसके बाद मौके पर अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


दरअसल, बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच मुख्य मार्ग एक बाइक और ट्रक की सीधी टक्कर में दो छात्रों की मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पाकर फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। जांच के बाद ही इस मामले में कुछ भी जानकारी सामने आएगी। 


जानकारी के मुताबिक गिरिडीह जिले के बोरोटांड निवासी परमेश्वर पंडित का पुत्र पंकज पंडित (17 साल) और केदार पंडित का पुत्र सुभाष पंडित (16 साल) बाइक से पेट्रोल लेने पेट्रोल पंप गये हुए थे। इसके बाद वे दोनों अपने घर वापस लौटे लौट रहे थे तभी सामने से आ रही ट्रक से उनकी टक्कर हो गयी। इस हादसे में पंकज पंडित नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  जबकि दूसरे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जिसके बाद आनन फानन में घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  बताया जाता है कि दोनों छात्र बेंगाबाद उच्च विद्यालय में पढ़ाई करते थे। 


आपको बताते चलें कि, कुछ दिन पहले भी बेंगाबाद इलाके में बुलेट की चपेट में एक ग्रामीण की मौत हो गयी थी। इस घटना में  ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर बवाल काटा और सड़क जाम कर दिया। प्रशासन ने जब बुलेट चालक पर कार्रवाई और सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजे का आश्वसन दिया तब जाकर वे शांत हुए।