ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

तेज रफ़्तार का कहर ! रेलिंग से टकरा पुल से नीचे गिरी बाइक; तीन की मौत

RANCHI : देश में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी मे

तेज रफ़्तार का कहर ! रेलिंग से टकरा पुल से नीचे गिरी बाइक; तीन की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : देश में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला झारखंड से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तीन लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा तेज रफ़्तार बाइक के रेलिंग से टकराने की वजह से हुई है। 


झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम के बोंटा-माधवपुर मुख्य सड़क पर मुदीडीह में पुल की रेलिंग से टकराकर बाइक नीचे जा गिरी। इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। घटनास्थल पर दो युवकों ने दम तोड़ दिया, जबकि देर रात अस्पताल ले जाते वक्त तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। घटना शुक्रवार रात 10.15 बजे बजे की है। तीनों मजदूर एवं आपस में रिश्तेदार थे। वे गोवा में काम करते थे। दो महीने पहले ही घर आए थे।


वहीं, इस घटना में मृतकों की पहचान मुदीडीह निवासी समीर मुदी (17), पिता आशु कोड़ा मुदी, वासुदेव मुदी (19), पिता स्व. सुनील मुदी पुरुलिया नरसिंहडीह निवासी, फागू मुदी (27), पिता छुटुलाल मुदी सुपुडीह निवासी के रूप में हुई है। बाइक समीर की थी।


उधर, इस मामले में थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि मुचीडीह डूंगरी स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को शिवरात्रि पर मेले से बाइक पर तीनों मुदीडीह लौट रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, बंगाल निवासी युवकों की मुदीडीह में रिश्तेदारी है और तीनों दोस्त थे। शिवरात्रि पर जल चढ़ाने मुचीडीह पहुंचे थे। समीर दो भाइयों में छोटा था। पिता और बड़े भाई दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं। वासुदेव माता-पिता की मौत के बाद मुदीडीह में बहनोई शंभू मुदी के घर में 8 वर्ष से रह रहा था। फागू के भी बहनोई का घर मुदीडीह में है।