ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे BJP प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस को बताया लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी

RANCHI : देश में आगामी साल लोकसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर देश की तमाम राजनीतिक दलों से तरफ से अपनी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बीच अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुत

तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे BJP प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस को बताया लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : देश में आगामी साल लोकसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर देश की तमाम राजनीतिक दलों से तरफ से अपनी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बीच अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी रांची पहुंचे।जहां  भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इनका जोरदार स्वागत किया। 


इस दौरान प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि राज्य में कई तरह की समस्या है, जैसे भ्रष्टाचार, महंगाई महिलाओं की सुरक्षा। इन सभी समस्याओं के निदान के लिए वह जनता के बीच जाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि, यदि झारखंड का विकास करना है तो यहां के लोगों को इस सरकार को बदलने का काम करना होगा। उन्हें संवैधानिक तरीके से वर्तमान सरकार को हटाकर भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदारी देना होगा। 


इसके आगे उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस के लोग हर जगह यह शिकायत दर्ज करा रहे हैं कि उनके नेता राहुल गांधी की सदस्यता भारतीय जनता पार्टी के कारण चली गई है। जबकि यह पूरा मामला कोर्ट में है और जो भी निर्णय लिया गया है वह न्यायालय के द्वारा लिया गया है।  ऐसे में यदि कांग्रेस के लोग भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हैं तो वह पूरी तरह से निराधार है। 


उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहां पर किसी की आवाज को नहीं दबाई जा सकता है। यदि कांग्रेस के लोग यह कह रहे हैं कि उनके नेता को लोकसभा में नहीं बोलने दिया गया तो यह पूरी तरह से गलत है। हकीकत यह है कि, कांग्रेस खुद लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी है। कांग्रेस के वर्तमान नेता 1975 की इमरजेंसी को भूल गए हैं, इसीलिए वह दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक झारखंड से हेमंत सरकार को नहीं हटाते तब तक भारतीय जनता पार्टी शांति से नहीं बैठेगी। 


आपको बताते चलें कि, बीजेपी प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी तीन दिनों के प्रवास पर झारखंड में रहेंगे। ये आगामी  11 अप्रैल को हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ आंदोलन में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने सचिवालय घरेने का भी काम करेंगे। इसके साथ ही कई मुद्दों को लेकर वो सरकार से सवाल करेंगे।