ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सुबह-सवेरे भीषण रोड एक्सीडेंट : एक ही परिवार के 5 लोगों की स्पॉट डेथ, एक की हालत नाजुक

DESK : सुबह-सवेरे दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ़्तार कार के अनियंत्रित होकर एक कंटेनर में पीछे से घुस जाने की वजह से यह हादसा

सुबह-सवेरे भीषण रोड एक्सीडेंट : एक ही परिवार के 5 लोगों की स्पॉट डेथ, एक की हालत नाजुक
First Bihar
2 मिनट

DESK : सुबह-सवेरे दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ़्तार कार के अनियंत्रित होकर एक कंटेनर में पीछे से घुस जाने की वजह से यह हादसा हुआ है. कहा जा रहा है कि इस एक्सीडेंट में एक बच्ची सुरक्षित बाख गई है. जबकि कार के ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है . घायल का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. 


हादसा उत्तर प्रदेश के बस्ती में हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग लखनऊ से झारखंड जा रहे थे. कार में चालक समेत 7 लोग सवार थे, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोग थे. गैस कटर से काटकर कार में फंसे सभी के शव को बाहर निकाला गया. इस हादसे में 13 साल की बच्ची अनम सुरक्षित बच गई है. जबकि अब्दुल अजीज (50), अब्दुल की पत्नी नरगिस तवस्सुम (48), बेटी एनम(18), तिउरा(10) और सुबा (6) की दर्दनाक मौत हो गई है. 


बताया जा रहा है कि भागलपुर के निवासी 50 वर्षीय अब्दुल अजीज लखनऊ के शारदा नगर में पत्नी और 4 बेटियों के साथ रहते थे. यहां प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे. अब्दुल का ससुराल झारखंड में है. सास की मौत की खबर मिली तो परिवार के साथ भोर में ही निकल पड़े. शारदानगर का ही रहने वाला अभिषेक गाड़ी चला रहा था. सुरक्षित बची अनम ने बताया हम सो रहे थे. अचानक तेज आवाज के साथ टक्कर हो गई. 

टैग्स