ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शिबू सोरेन ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा, CM हेमंत सोरेन ने दिखाया विक्ट्री साइन

RANCHI : झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने झारखंड से राज्यसभा सीट के लिए नॉमिनेशन किया है।इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे उनके बेटे और राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने विक

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने झारखंड से राज्यसभा सीट के लिए नॉमिनेशन किया है।इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे उनके बेटे और राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने विक्ट्री साइन दिखाया। शिबू सोरेन की जीत तय है।


जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन ने अपना नामांकन पत्र एक सेट में विधानसभा सचिव महेंद्र प्रसाद को सौंपा।इस दौरान जेएमएम के 10 विधायक शिबू सोरेन के प्रस्तावक बने। झारखंड में गठबंधन की ओर से शिबू सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि जेएमएम के सुप्रीमो शिबू सोरेन इससे पहले 1998 के अलावा 2002 में भी राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।


सीएम  हेमंत सोरेन के एक सीट दुमका छोड़ने के बाद वर्तमान में विधायकों की संख्या 80 है। ऐसे में पहली सीट के लिए 28 विधायकों की आवश्यकता होगी, इसपर जेएमएम के प्रत्याशी का जीतना तय है। जेएमएम के पास अभी 29 विधायक हैं। कुल 80 विधायकों में से 28 विधायक के बाद 52 विधायक बचते हैं, ऐसे में जो पहली प्राथमिकता के 27 वोट लायेगा, जीत उसकी होगी। वहीं बीजेपी के पास बाबूलाल मरांडी के शामिल होने के बाद अभी 26 विधायक  है। ऐसे में बीजेपी को अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए हर हाल में एक वोट की आवश्यकता होगी।


शिबू सोरेन के नॉमिनेशन में सीएम हेमंत सोरेन, नलिन सोरेन, जरगनाथ महतो, मिथिलेश ठाकुर, चंपई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी के अलावा  कांग्रेस से बादल पत्रलेख, रामेश्वर उरांव, राजेंद्र सिंह, आलमगीर आलम के अलावा बंधु तिर्की मौजूद रहे।

टैग्स