ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

सेना जमीन घोटला : 6 आरोपियों का ED रिमांड खत्म, भेजे गए जेल, 1 मई को होगी IAS छवि रंजन से पूछताछ

RANCHI : सेना भूमि घोटाला मामले में आरोपित को आज रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया

सेना जमीन घोटला : 6 आरोपियों का ED रिमांड खत्म, भेजे गए जेल, 1 मई को होगी IAS छवि रंजन से पूछताछ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : सेना भूमि घोटाला मामले में आरोपित को आज रिमांड अवधि खत्म होने के बाद  ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया है। इससे पहले भी इस मामले में मुख्य आरोपी फैजल को तीन दिन पहले जेल भेज दिया गया था। जबकि बाकी आरोपियों को ईडी ने अपने कब्जे में रखकर 12 दिनों तक पूछताछ की है। इस पूछताछ में भूमि घोटाले से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। उसी के आधार पर आगे करवाई की जा रही है। 


दरअसल, सेना के 4.55 एकड़ जमीन फर्जी कागजात तैयार कर प्रदीप बागची ने मेसर्स जगतबंधु टी ईस्टेट प्राइवेट लिमिटेड को बेच दी। इसके बाद इस मामले की जानकारी मिलने के उपरांत ईडी ने 13 अप्रैल को रांची, सिमडेगा, जमशेदपुर और हजारीबाग सहित बिहार एवं पश्चिम बंगाल को मिलाकर कुल 18 ठिकानों पर छापा मारा था।


इसके साथ ही  ईडी ने रांची के पूर्व उपायुक्त और समाज कल्याण विभाग के मौजूदा सचिव छवि रंजन के जमशेदपुर और रांची स्थित आवास पर भी छापा मारा था। सिमडेगा और हजारीबाग में छापा के दौरान काफी मात्रा में जमीन से जुड़े दस्तावेज और सरकारी रिकॉर्ड मिले थे। ईडी ने जब्त उन्हें जब्त कर लिया था। इसके साथ ही बड़गाई सीआई भानु प्रताप प्रसाद, जमीन दलाल प्रदीप बागची, अफसर अली, इम्तियाज खान, तलहा खान और मोहम्मद सद्दाम को अरेस्ट कर लिया गया। 


आपको बताते चलें कि, इस मामले में बुधवार को भी ईडी ने सेना भूमि घोटाला केस में कार्रवाई की। ईडी ने रांची और जमशेदपुर के कुल 8 ठिकानों पर छापा मारा। इसके साथ ही आईएएस छवि रंजन के 2 करीबियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। जिन लोगों के ठिकानों पर छापा मारा गया है। उन्हें ईडी जल्द ही समन भेजेगी। इसके साथ ही मामले में छवि रंजन से भी 24 अप्रैल को पूछताछ हो चुकी है। उन्हें 1 मई को दोबारा बुलाया गया है।