ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

सेना जमीन घोटाला: अमित अग्रवाल और दिलीप घोष ED की रिमांड पर, 72 घंटे करेगी पूछताछ

RANCHI: सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद-बिक्री के आरोप में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है. ईडी की टीम ने कोलकाता के व्यापारी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को अरेस्ट किया था. जिसके बाद आ

 सेना जमीन घोटाला: अमित अग्रवाल और दिलीप घोष ED की रिमांड पर, 72 घंटे करेगी पूछताछ
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद-बिक्री के आरोप में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है. ईडी की टीम ने कोलकाता के व्यापारी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को अरेस्ट किया था. जिसके बाद आज कोर्ट में सुनवाई हुई. जहां ED की विशेष अदालत में अमित अग्रवाल से पूछताछ के लिए 3 दिनों का रिमांड मंजूर कर लिया है.


रिमांड मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से ED के जोनल कार्यालय लाया गया है. बता दें अमित अग्रवाल को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया. ईडी ने इनको अरेस्ट करने के बाद रांची लाया गया,जहां उससे पूछताछ की जा रही है. इनको इससे पहले ईडी ने एडवोकेट राजीव कुमार की गिरफ्तारी से जुड़े केस में गिरफ्तार किया था. हालांकि,  इस मामले में वह जमानत पर थे.  


अमित अग्रवाल गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष अदालत में गुरुवार को ही पेश किया गया. लेकिन पेशी के बाद अमित अग्रवाल को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया था. पेशी के दौरान ही ED  के तरफ से अमित अग्रवाल से पूछताछ के लिए 5 दिनों का रिमांड मांगी गयी थी. रिमांड के बिंदु पर शुक्रवार को अदालत में सुनवाई हुई जिसके बाद कोर्ट ने 3 दिनों की रिमांड मंजूर की है.


दरअसल, अमित अग्रवाल के करीबी दिलीप घोष की कंपनी जगतबंधु टी इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड को ही फर्जी कागजातों के जरिए सेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन बेची गई थी. ईडी ने जांच में पाया है कि कंपनी ने 20 करोड़ के सरकारी मूल्य की जमीन महज सात करोड़ में खरीदने का जिक्र रजिस्ट्री में किया गया था.  



टैग्स