ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

सतसंग उपडाकघर में कार्यक्रम का आयोजन, भारतीय डाक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

RANCHI : सतसंग उपडाकघर में भारतीय डाक कर्मचारी संघ BMS के ग्रूप C का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ. कोरोना संकट की महामारी को देखते हुए एसपी का ख्याल रखते हुए इस कार्य

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : सतसंग उपडाकघर में भारतीय डाक कर्मचारी संघ BMS के ग्रूप C का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ. कोरोना संकट की महामारी को देखते हुए एसपी का ख्याल रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता दामोदर दास ने और शुभ उद्घाटन झारखंड प्रदेश राँची के प्रान्तीय सचिव बिनोद कुमार यादव ने किया, जो वर्तमान में सत्संग डाकघर मे उपडाकपाल हैं.


झारखंड प्रदेश राँची के प्रान्तीय सचिव बिनोद कुमार यादव ने कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद अधिवेशन को संबोधित करते हुए श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण, राष्ट्र का औद्योगिकरण और उधोगो का श्रमिकीकरण पर प्रकाश डाला. इस अधिवेशन  में वक्ताओं ने डाकघर के विभिन्न समस्याओं जैसे नेटवर्क और लिंक की समस्या, वरिष्ठ अधिकारी द्वारा कर्मचारियो का शोषण, नयी पेंशन नीति का विरोध, डाकघर का निजीकरण का विरोध ,डाकघर में मूलभूत आवश्यकताओं की कमी आदि पर अपने विचार व्यक्त किये.


इसी अधिवेशन में ही अगले सत्र के लिए निर्विरोध संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया. जिसमें अध्यक्ष दामोदर दास,उपाध्यक्ष  चितरंजन दास,  प्रमंडलीय सचिव बिनोद कुमार यादव, सहायक सचिव  रवि कुमार, रंजीत मंडल, चन्द्र शेखर झा, सोमनाथ राय, संगठन सचिव दिलिप कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार को बनाया गया.


भारतीय डाक कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में बतौर अतिथि अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ NFPE के रविशंकर राय ने स्थानीय डाकघरो और कर्मचारियो की समस्याओं को सविस्तार वर्णन करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया. अधिवेशन को सफल बनाने में मुख्य रूप से शिवकिरण ,सुधीर राय, दिलीप तिवारी, राजीव रंजन सिन्हा, अजय रंजन,जितेन्द्र, प्रकाश गगरई, चितरंजन दास, कमल नारायण मोदी, आदित्य कुमार, अजीत राय की भूमिका रही. 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता