ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

झारखंड चुनाव: सरयू राय ने कहा- अब मुझे BJP के टिकट की जरूरत नहीं, पार्टी से नहीं लड़ेंगे चुनाव

JAMSHEDPUR: बीजेपी के सीनियर नेता और मंत्री सरयू राय ने कहा कि अब मुझे भाजपा के टिकट की जरूरत नहीं है. मैं खुद को टिकट की रेस से बाहर करता हूं. अब मैं बीजेपी के टिकट से चुनाव

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

JAMSHEDPUR:  बीजेपी के सीनियर नेता और मंत्री सरयू राय ने कहा कि अब मुझे भाजपा के टिकट की जरूरत नहीं है. मैं खुद को टिकट की रेस से बाहर करता हूं. अब मैं बीजेपी के टिकट से चुनाव नहीं लड़ूंगा. पार्टी को जिसको टिकट देना है वह दे सकती है. वही, झारखंड भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि सरयू राय की नाराजगी के बारे में उनको पता नहीं है.

बीजेपी से बहुत कुछ मिला

राय ने कहा कि मुझे पार्टी से बहुत कुछ मिला है. लेकिन नामों की घोषणा नहीं होने के कारण मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ा है. राय ने कहा कि वह रसगुल्ला के चक्कर में जूता नहीं खाएंगे. आगे की रणनीति पर वह रविवार को प्रेसवार्ता कर फैसला करेंगे.  इस दौरान सरयू ने हेमंत सोरेन और सुदेश महतो की जमकर तारीफ की है. 

जमशेदपुर पश्चिमी और पूर्वी से खरीदा नामांकन पत्र

मंत्री सरयू राय फिलहाल जमशेदपुर पश्चिमी सीट से विधायक हैं. लेकिन उन्होंने पश्चिमी के साथ ही पूर्वी का भी नामांकन पत्र खरीदा हैं. जिसके कारण बताया जा रहा है कि वह रघुवर दास को उनके पूर्वी सीट से चुनौती देंगे और इसकी जल्द ही घोषणा करने वाले हैं. इसको लेकर वह अपने समर्थकों के साथ बात करने वाले हैं. उसके बाद वह फैसला करेंगे. 


पार्टी से कोई शिकायत नहीं

सरयू राय ने कहा कि पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है. मैंने पार्टी से कहा कि अगर आपको लगता है कि जमशेदपुर पश्चिमी से उम्मीदवार कौन होगा उसके नाम की घोषणा करने में आपको परेशानी हो रही है तो आप निर्णय लेने के लिए आजाद है. किसी दूसरे के नाम की भी घोषणा कर सकते हैं. पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है. राय ने कहा कि मैंने आज तक पार्टी से कुछ नहीं मांगा है. जब पार्टी को लगा तो टिकट दिया और मंत्री बनाया. मैं अपने क्षेत्र में 15 सालों से काम कर रहा हूं. आगे भी करता रहूंगा.  पार्टी से मुझे कोई शिकायत नहीं है. 


टैग्स