ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

सरना झंडे के अपमान को लेकर आदिवासी संगठनों ने बुलाई रांची बंद, कई चौराहे हुए जाम

RANCHI : आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए रांची बंद का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी के कई चौक और चौराहों पर आदिवासी संगठन के लोग नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने रोड जाम

सरना झंडे के अपमान को लेकर आदिवासी संगठनों  ने बुलाई रांची बंद, कई चौराहे हुए जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए रांची बंद का असर देखने को मिल रहा है।  राजधानी के कई चौक और चौराहों पर आदिवासी संगठन के लोग नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने रोड जाम कर आवागमन बाधित कर दिया है। उनका यह विरोध सरना झंडा के अपमान को लेकर है। इसको लेकर आज विभिन्न आदिवासी संगठनों ने रांची बंद का आह्वान किया है। जिसका व्यापक असर देखा जा रहा है।


दरअसल, झारखंड पाहन महासंघ और अन्य आदिवासी संगठनों द्वारा 8 अप्रैल को प्रस्तावित बंद को लेकर संगठन के लोग सड़क पर उतर गए हैं। जिसक वजह से राजधानी में सुबह में खुली दुकानों को उनके द्वारा बंद कराया जा रहा है। बिरसा चौक बायपास रोड के पास आदिवासी संगठन के लोगों ने भारी संख्या में आकर जाम कर दिया है, जिस वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इससे पहले शुक्रवार शाम को ही आदिवासी संगठनों के द्वारा मशाल जुलूस निकालकर बंद करने की घोषणा की गई थी। जिसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। 


बताया जा रहा है कि ,पाहन महासंघ, केंद्रीय सरना समिति, राजी प्रार्थना महासभा सहित विभिन्न आदिवासी संगठनों ने रांची बंद का आह्वान किया है। इसको लेकर रांची पुलिस की तरफ से 40 मजिस्ट्रेट और 800 पुलिसकर्मियों को पूरे शहर में तैनात किया गया है। इतना ही नहीं प्रोफेशनल फोटोग्राफरों को भी मौके पर तैनात कर उनसे वीडियोग्राफी कराई जा रही है। जिससे उपद्रव करने वालों से बाद में निपटा जा सके। 


आपको बता दें कि, लालपुर थाना अंतर्गत लोअर करमटोली में लगे एक जमीन पर लगे सरना झंडा का अपमान किया था। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि आदिवासियों के सम्मान और स्वाभिमान को अपमानित करने की कोशिश की गई है। इसको लेकर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।