ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

सरकार ने ब्लॉक किए हजारों उपभोक्ताओं के राशन कार्ड, लिस्ट में कहीं आपका भी नाम तो नहीं

JAMSHEDPUR: झारखंड सरकार के आपूर्ति विभाग ने हजारों लोगों के राशन कार्ड को ब्लॉक कर दिया है। आहार पोर्टल पर पूर्वी सिंहभूम के 16 हजार 51 उपभोक्ताओं का राशन कार्ड ब्लॉक किया है। अब

सरकार ने ब्लॉक किए हजारों उपभोक्ताओं के राशन कार्ड, लिस्ट में कहीं आपका भी नाम तो नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMSHEDPUR: झारखंड सरकार के आपूर्ति विभाग ने हजारों लोगों के राशन कार्ड को ब्लॉक कर दिया है। आहार पोर्टल पर पूर्वी सिंहभूम के 16 हजार 51 उपभोक्ताओं का राशन कार्ड ब्लॉक किया है। अब इन उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल सकेगा। जिन लोगों के राशन कार्ड को ब्लॉक किया गया है ये वैसे लोग हैं जिन्होंने पूर्वी सिंहभूम के अलावे दूसरे राज्यों में भी राशन कार्ड बनवाएं हैं।


राशन कार्ड की जांच के दौरान नेशनल पोर्टल पर पूर्वी सिंहभूम जिले में 35,867 लोग डबल राशन कार्डधारी मिले। इसके बाद इन सभी लोगों के पते पर जाकर पूछताछ किया गया। जांच के दौरान 19 हजार 532 उपभोक्ताओं के कहा कि वे पूर्वी सिंहभूम में बना कार्ड ही रखना चाहते हैं 16 हजार 51 लोगों के पते पर जब डीलर पहुंचे, तो उनका कहीं पता ही नहीं चला। ये सभी लोग लंबे समय से राशन भी नहीं उठा रहे थे। विभाग के आदेश पर उन सभी लोगों के राशन कार्ड को ब्लॉक कर दिया गया।


जिन लोगों के कार्ड ब्लॉक किये गये हैं, उनमें से अधिकांश दो पड़ोसी राज्यों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आपूर्ति विभाग के मुताबिक, 35,867 कार्ड धारक ऐसे थे जो दो जगहों पर राशन उठा रहे थे। पूर्वी सिंहभूम के एसओआर दीपू कुमार ने बताया कि विभागीय आदेश पर दोहरे आधार वाले लाभुकों के कार्ड सत्यापन के बाद ब्लॉक कर दिए गये हैं।

टैग्स