ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

ब्रेकिंग : दस CO का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना, देखिये पूरी लिस्ट

RANCHI : इस वक्त एक ताजा खबर झारखंड से सामने आ रही है. हेमंत सरकार ने कोरोना काल के बीच राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित दस अंचलाधिकारियों का तबादला कर दिया है. राज्य सरका

ब्रेकिंग : दस CO का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना, देखिये पूरी लिस्ट
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : इस वक्त एक ताजा खबर झारखंड से सामने आ रही है. हेमंत सरकार ने कोरोना काल के बीच राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित दस अंचलाधिकारियों का तबादला कर दिया है. राज्य सरकार की ओर से सर्किल अफसर के ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे तबादले की पूरी लिस्ट दी हुई है. 


सोमवार को कोरोना काल के बीच हेमंत सरकार ने झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत दस अंचलाधिकारियों का तबादला कर दिया. राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा है कि कोरोना संक्रमण पर सरकार की पूरी नजर पर है. समय और परिस्थिति के अनुसार सरकार आदेश जारी करेगी. उन्होंने आम लोगों से अपील है कि वह सरकार के कोरोना से जुड़े निर्देशों का सख्ती से पालन करें और वैक्सीन जरूर लगवाएं. संक्रमण को हल्के में न लें. 


सीएम ने कहा है कि कोरोना की दूसरा लहर दस्तक दे चुकी है. लोग हल्के में न लें. सरकार और प्रशासन का सहयोग करें. सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें. इस समस्या का समाधान अभी आम लोगों के ही हाथ में है. जिस तरह से संक्रमण के पहले चरण में लोगों ने अपनी सूझबूझ और सहनशीलता का परिचय दिया है उसकी इस समय भी उम्मीद है.


राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक लोहरदगा सदर के अंचल अधिकारी परमेश्वर कुशवाहा को झरिया पाकुड़ के उप निर्वाचन पदाधिकारी, रामप्रवेश को बलियापुर धनबाद का अंचल अधिकारी बनाया गया है. मोहम्मद असलम को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है. रंजन यादव को महागामा का अंचलाधिकारी बनाया गया है.