ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

समधी-समधन से मिलकर गदगद हुए लालू, खूब की घर-परिवार और खेत-खलिहान की बातें

RANCHI: रांची के रिम्स में इलाज के लिए भर्ती आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनके समधी-समधन ने मुलाकात की। शनिवार का दिन होने की वजह से आज मुलाकातियों का दिन था। तीन लोगों

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI: रांची के रिम्स में इलाज के लिए भर्ती आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनके समधी-समधन ने मुलाकात की। शनिवार का दिन होने की वजह से आज मुलाकातियों का दिन था। तीन लोगों को मिलने की इजाजत थी । तीसरे शख्स के तौर पर एक करीबी रिश्तेदार ने ही लालू यादव से मुलाकात की। 


शनिवार को मुलाकत के दिन आज लालू यादव पूरी तरह पारिवारिक माहौल में रंगे दिखे। आज उन्होनें केवल रिश्ते-नातेदारों से मुलाकात की कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। लालू से मिलने उनके समधी कैप्टन बीएन यादव और समधन गीता यादव  पहुंचे। इसके अलावे एक अन्य रिश्तेदार बीवी यादव भी लालू से मिले। 


लालू से मुलाकात के बाद उनके समधी कैप्टन बीएन यादव ने उनकी सेहत पर चिंता जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें किडनी के फंक्शन में दिक्कत है, इसके अलावे उनका बीपी भी बढ़ा हुआ है। उन्होनें कहा कि लालू जी से ज्यादातर परिवारिक चर्चा ही हुई। समधी-समधन ने लालू जी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। 


बता दें कि लालू यादव तब मुश्किल में फंसते दिखे थे जब झारखंड में सत्ता परिवर्तन के बाद रिम्स में उनके दरबार सजने की तस्वीरें वायरल हुई थी। प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचने के बाद जेल आईजी ने लालू के वार्ड में छापेमारी भी की थी। वहीं चारा घोटाले के एक मामले में मिली जमानत के खिलाफ सीबीआई के सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद उनके इष्ट मित्रों और समर्थकों के बीच मायूसी है।                 

टैग्स