ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

साहिबगंज में फिर से हिंसा भड़काने की कोशिश, उपद्रवियों ने बजरंग बली की प्रतिमा को तोड़ा

SAHIBGANJ: बंगाल और बिहार के बाद झारखंड पहुंची हिंसा की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। झारखंड के साहिबगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए पथवार के बाद हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए

साहिबगंज में फिर से हिंसा भड़काने की कोशिश, उपद्रवियों ने बजरंग बली की प्रतिमा को तोड़ा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHIBGANJ: बंगाल और बिहार के बाद झारखंड पहुंची हिंसा की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। झारखंड के साहिबगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए पथवार के बाद हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। सोमवार को एक बार फिर हिंसा उस वक्त भड़क गई जब असामाजिक तत्वों ने बजरंग बली की प्रतिमा को खंडित कर दिया। शहर के पटेल चौक और पुराना सदर अस्पताल के बीच बरगद पेड़ के नीचे स्थापित प्रतिमा को खंडित किए जाने के बाद तनाव फिर से बढ़ गया है।


घटना के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर गए हैं और एनएच 80 को जाम कर दिया है। इलाके में पहले से भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जा चुका है बावजूद सद्भाव को बिगड़ने की साजिश जारी है। भारी तनाव को देखते हुए इलाके के कई निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। उपद्रवियों ने प्रतिमा को तोड़ने के साथ ही महावीरी झंडे को भी उखाड़कर फेंक दिया है। प्रदर्शनकारी लगातार हंगामा कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।


बता दें कि बीते 1 अप्रैल को साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र के कुलीपाड़ा में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद दो पक्षों के बीच भारी विवाद हो गया था। पथराव की घटना में एसडीपीओ समेत पुलिस के 6 जवान और अन्य लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल बन गया था और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।भारी उपद्रव के बाद जिला प्रशासन ने दावा किया था कि हालात काबू में हैं। अब एक बार फिर से बजरंग बली की प्रतिमा को खंडित कर हिंसा को भड़काने की कोशिश हुई है।

टैग्स