ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

जिला खनन कार्यालय में ED की रेड, खनन से जुड़े कागजातों को खंगाल रही टीम

SAHIBGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के साहिबगंज से आ रही है, जहां ईडी की टीम ने जिला खनन कार्यालय में दबिश दी है। अवैध खनन के मामले की जांच के लिए बुधवार को ईडी की टीम खनन कार्या

जिला खनन कार्यालय में ED की रेड, खनन से जुड़े कागजातों को खंगाल रही टीम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHIBGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के साहिबगंज से आ रही है, जहां ईडी की टीम ने जिला खनन कार्यालय में दबिश दी है। अवैध खनन के मामले की जांच के लिए बुधवार को ईडी की टीम खनन कार्यालय पहुंची और कागजातों की जांच कर रही है। ईडी की इस रेड के बाद खनन कार्यालय के कर्मियों में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, आरएस पांडेय के नेतृत्व में 4 सदस्यीय ईडी की टीम बुधवार की सुबह साहिबगंज पहुंची। ईडी टीम जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार के कार्यालय में छापेमारी कर रही है और खनन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है। ईडी ने मंडरो के सीओ को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। फिलहाल खनन कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।


बता दें कि इससे पहले भी ईडी की टीम ने साहिबगंज स्थित जिला खनन कार्यालय में रेड की थी। उस वक्त ईडी की टीम ने मंडरो अंचल के मारीकुटी मौजा में मां अंबा स्टोन नाम के क्रशर कंपनी के दो प्लांटों को सीज फ्रीज कर दिया था। बुधवार को ईडी की टीम छापेमारी करने साहिबगंज खनन कार्यालय पहुंची है।