ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

टेंट का सामान लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में पांच लोगों की मौत; कई घायल

HAZARIBAGH: झारखंड के हजारीबाग में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को

टेंट का सामान लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में पांच लोगों की मौत; कई घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAZARIBAGH: झारखंड के हजारीबाग में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चरही थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि रविवार की शाम एक ट्रक पर टेंट का सामान लेकर कुछ लोग कहीं जा रहे थे, तभी ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक पर सवार मजदूरों में चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक शख्स की मौत इलाज के दौरान हुई है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।