ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

सास से नाराज बहु ने लाठी- डंडे से इतना पीटा कि हो गई मौत, बस ये थी वजह

RANCHI : एक सास को अपनी बहु को टोकना काफी महंगा पड़ गया। बहु को इस कदर गुस्सा आया कि उसने अपनी सासु मां को लाठी - डंडे से पीटकर जान ले ली। इस हत्या की वजह महज एक छोटा से घरेलू कलह ब

सास से नाराज बहु ने लाठी- डंडे से इतना पीटा कि हो गई मौत, बस ये थी वजह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : एक सास को अपनी बहु को टोकना काफी महंगा पड़ गया। बहु को इस कदर गुस्सा आया कि उसने अपनी सासु मां को लाठी - डंडे से पीटकर जान ले ली। इस हत्या की वजह महज एक छोटा से घरेलू कलह बताया जा रहा है। मृत महिला की पहचान 65 वर्षयी बिबयानी केरकेट्टा के रूप में हुई है। वहीं, हत्यारोपी बहू को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के गुमला जिला स्थित चैनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत दतरा गांव में बहू ओडिल केरकेट्टा और सास बिबयानी केरकेट्टा के बीच किसी बात पर विवाद शुरू हो गया। कुछ देर बाद यह विवाद, झड़प में तब्दील हो गया और ओडिला ने बिबयानी की लाठी से पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान सास को गंभीर चोट आई। इसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि, घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। आरोपी का पति जयमन केरकेट्टा बाजार गया हुआ था और जब वो घर पहुंचा तो अपनी मां को मृत पाया। जिसके बाद वह काफी डर गया। इस कारण पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी। जिसके बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। 


इधर, पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोसियों ने बताया कि ओडिल और बिबयानी के बीच अक्सर विवाद होता था। सास-बहू में रोज कलह होती थी। गुरुवार की देर शाम झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान बहू ओडिल ने लाठी-डंडों से सास बिबयानी की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान गंभीर चोट लगने से बिबयानी की मौत हो गई। पुलिस ने ओडिल को हिरासत में लिया है।