ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

Jharkhand News: आज रिम्स ओपीडी बंद, आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी

Jharkhand News: रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (RIMS) में ईद के अवसर पर सोमवार को ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी, लेकिन आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहेंगी। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां की हैं।

रांची, RIMS, ओपीडी, OPD, इमरजेंसी, Emergency, अस्पताल, Hospital, डॉक्टर, Doctor, पैरामेडिकल, Paramedical, नर्स, Nurse, मरीज, Patient, सेवाएं, Services, दवा, Medicine, ब्लड बैंक, Blood Bank, पोस्टमार्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Jharkhand News:  ईद के अवसर पर सोमवार को रिम्स की ओपीडी बंद रहेगी, हालांकि सभी आपातकालीन सेवाएं पूर्व की तरह उपलब्ध रहेंगी। वार्ड में भर्ती मरीजों को निर्धारित समय पर यूनिट इंचार्ज द्वारा परामर्श दिया जाएगा, जिसमें जूनियर डॉक्टर भी सहयोग करेंगे। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वार्ड में पर्याप्त दवाओं का भंडार उपलब्ध करा दिया गया है।


इसके अलावा, पोस्टमार्टम, प्रसव और ब्लड बैंक की सेवाएं भी सुचारू रूप से चलती रहेंगी। सेंट्रल इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर विंग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।


त्योहार को ध्यान में रखते हुए रिम्स कर्मचारियों की छुट्टियां भी स्वीकृत की गई हैं, लेकिन किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी गई है। रिम्स के पीआरओ, डॉ. राजीव रंजन ने जानकारी दी कि सोमवार को ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी, लेकिन मंगलवार से सामान्य रूप से संचालित होंगी।

टैग्स