ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

रिम्स में भर्ती लालू की तबीयत फिर बिगड़ी, जगदानंद ने कहा - रिम्स प्रशासन बरत रहा लापरवाही

RANCHI : रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव की तबीयत फिर से बिगड गयी है. लालू यादव से आज रिम्स में मुलाकात के बाद राजद के नेता जगदानंद सिंह ने ये आरोप लगाया है. जगदानंद सिंह ने रिम्स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव की तबीयत फिर से बिगड गयी है. लालू यादव से आज रिम्स में मुलाकात के बाद राजद के नेता जगदानंद सिंह ने ये आरोप लगाया है. जगदानंद सिंह ने रिम्स पर लालू प्रसाद यादव के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.

जगदानंद सिंह का आरोप
राजद नेता जगदानंद सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत लगातार खराब हो रही है. लेकिन रिम्स प्रशासन मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं कर रहा है. पिछले कई सप्ताह से लालू प्रसाद की तबीयत पर मेडिकल बुलेटिन नहीं जारी किया जा रहा है. इससे लोगों को ये पता नहीं चल पा रहा है कि लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य की क्या स्थिति है. जगदानंद सिंह ने कहा कि मुलाकात के दौरान लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब लग रही थी.

सियासी हालत पर हुई चर्चा
राजद सूत्रों के मुताबिक जगदानंद सिंह फिलहाल राजद के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं. लालू प्रसाद यादव से उनकी मुलाकात के दौरान बिहार के साथ साथ झारखंड चुनाव में राजद की रणनीति पर चर्चा हुई. दोनों राजनेताओं के बीच बातचीत में अमित शाह के उस बयान पर भी चर्चा हुई जिसमें अमित शाह ने नीतीश के नेतृत्व में बिहार में चुनाव लडने की बात कही थी. राजद को उम्मीद थी कि बीजेपी और जदयू में गठबंधन ज्यादा दिनों तक नहीं चल पायेगा. लेकिन अमित शाह के बयान के बाद ये उम्मीद टूट चुकी है. नयी परिस्थिति में राजद की रणनीति पर भी लालू ने जगदानंद से चर्चा की. वहीं, बिहार में पांच विधानसभा और लोकसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में भी कांग्रेस-राजद गठबंधन की स्थिति पर भी बात हुई.


टैग्स