ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

रेस्क्यू के दौरान हेलिकॉप्टर से खाई में गिरा युवक, घटनास्थल पर हुई मौत

DESK: झारखंड के देवघर स्थित त्रिकुट पहाड़ के रोप-वे पर हुए हादसे में दो की मौत पहले हो चुकी थी अब एक और युवक की मौत रेस्क्यू के दौरान हो गयी है। अब तक कुल तीन लोगों की मौत हुई

रेस्क्यू के दौरान हेलिकॉप्टर से खाई में गिरा युवक, घटनास्थल पर हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: झारखंड के देवघर स्थित त्रिकुट पहाड़ के रोप-वे पर हुए हादसे में दो की मौत पहले हो चुकी थी अब एक और युवक की मौत रेस्क्यू के दौरान हो गयी है। अब तक कुल तीन लोगों की मौत हुई है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। 32 लोगों को अब तक सुरक्षित निकाला जा चुका है। 15 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। फिलहाल अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू बंद कर दिया गया है। अब कल सुबह रोपवे में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू होगा। 


त्रिकुट पहाड़ के रोपवे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। एयरफोर्ट, एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से रोपवे में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। इसी दौरान एक पर्यटक की मौत हेलिकॉप्टर से गिरने के कारण हो गयी है। 


बताया जाता है कि एक युवक का रेस्क्यू हेलिकॉप्टर से किया जा रहा था। हेलिकॉप्टर पर चढ़ने की कोशिश जब युवक कर रहा था तभी हाथ फिसलने के कारण वह हेलिकॉप्टर से गहरी खाई में जा गिरा जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। इस दौरान अब तक तीन पर्यटकों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।


28 घंटे बाद अभी भी 16 लोग रोपवे में फंसे हुए हैं। जिन्हें सुरक्षित निकालने में सेना, एयरफोर्स,आईटीबीपी और NDRF की टीम जुट गयी है। अहले सुबह से राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी तक 32 पर्यटकों को रोपवे से निकाला जा चुका है। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। शाम साढ़े पांच बजे के करीब एक युवक हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान खाई में गिर गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। 


गौरतलब है कि रविवार की शाम 4 बजे पहाड़ पर बने मंदिर की ओर जब एक साथ 26 ट्रॉलियां रवाना कीं गयी। तभी तारों पर अचानक लोड बढ़ने के कारण रोलर टूट गया और तीन ट्रॉलियां पहाड़ से टकरा गईं। इस दौरान दो ट्रॉलियां नीचे गिर गईं। जिसमें 12 लोग घायल हो गये और दो लोगों की मौत हो गयी। जिसमें एक महिला भी शामिल है। वही आज रेस्क्यू के दौरान एक युवक हेलिकॉप्टर से खाई में गिर गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत गयी है। अब तक कुल तीन लोगों की मौतें हो चुकी है।  

टैग्स