ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

राशनकार्ड धारकों को बड़ी खुशखबरी: 20 लाख हरा कार्डधारियों को मार्च से मिलेगा राशन, टेंडर की प्रक्रिया पूरी

RANCHI: झारखंड के 20 लाख हरा कार्डधारियों को सात माह बाद मार्च से राशन मिलना शुरू हो जाएगा. JSFC ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्य का आवंटन कर दिया है. वही निदेशक दिलीप

राशनकार्ड धारकों को बड़ी खुशखबरी: 20 लाख हरा कार्डधारियों को मार्च से मिलेगा राशन, टेंडर की प्रक्रिया पूरी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के 20 लाख हरा कार्डधारियों को सात माह बाद मार्च से राशन मिलना शुरू हो जाएगा. JSFC ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्य का आवंटन कर दिया है. वही निदेशक दिलीप तिर्की ने बताया कि 8 मार्च तक हरा कार्डधारियों के बीच राशन वितरण का काम शुरू कर दिया जायेगा. अगस्त महीने से FCI की ओर से चावल देने से इंकार किये जाने की वजह से हरा कार्डधारियों को राशन मिलना बंद हो गया था. अब जनवरी महीने में सरकार की ओर से चावल खरीद को लेकर टेंडर आमंत्रित किया गया है.


झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना जिसे राज्य सरकार ने जनवरी 2021 से लागू की थी. जिसके तहत इससे जुड़े जुड़े 15 लाख लाभुकों को 1 रुपये प्रति किलो की दर से पांच किलो चावल प्रति माह दिया जा रहा था. अगस्त माह में कैबिनेट की बैठक के बाद पांच लाख परिवार को इस योजना से जोड़ा गया. अब इनकी संख्या बढ़ कर 20 लाख हो गयी है.


बता दें सरकार की ओर से चालू वित्तीय वर्ष (2022-23) में गरीबों के लिए परिवार अनुदानित दर पर एक kg दाल देने की योजना शुरू करने की घोषणा बजट में की थी. बजट घोषणा के 11 माह के बाद भी अब तक दाल वितरण योजना शुरू नहीं हो पायी है. अभी भी दाल खरीद का मामला टेंडर के मामले में फंसा हुआ है. अब भी टेंडर प्रक्रियाधीन है. प्रक्रिया पूरी होने में कम से कम 15 दिनों का समय लग सकता है.


टैग्स