ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

रांची: पकड़ा गया खादगढ़ा बस स्टैंड में आग लगाने वाला, इस वजह से स्प्रे और लाइटर से वारदात को दिया अंजाम

RANCHI: रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में कल गुरुवार को भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया था. जिसमें पांच घंटे के अंतराल में नौ बसों में आग लगने से पूरी राजधानी हिल गई थी. जिसके

रांची: पकड़ा गया खादगढ़ा बस स्टैंड में आग लगाने वाला, इस वजह से स्प्रे और लाइटर से वारदात को दिया अंजाम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में कल गुरुवार को भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया था. जिसमें पांच घंटे के अंतराल में नौ बसों में आग लगने से पूरी राजधानी हिल गई थी. जिसके बाद रांची पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अगलगी की साजिश का खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाला एक सिरफिरे नाबालिग को निरुद्ध कर लिया है.


15 साल के इस नाबालिग ने पांच घंटे के अंतराल में नौ बसों में आग लगाकर पूरी राजधानी को हिला दिया. पुलिस ने नाबालिग के पास से पुलिस ने एक स्प्रे और लाइटर बरामद किया है. लाइटर और स्प्रे के माध्यम से उसने 9 बसों को आग लगा दी. 


पुलिस की पूछताछ में नाबालिग ने बताया है कि उसने बस की टंकी के पास पहले इस स्प्रे को मारा और फिर लाइटर से उसमें आग लगा दी. इस वजह से आग तेजी के साथ फैलती चली गई. फिलहाल विरुद्ध नाबालिग से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है. पुलिस को आशंका है कि इस साजिश में और भी कुछ लोग शामिल हैं.


रांची के सीनियर एसपी किशोर कौशल ने बताया कि नाबालिग ने ही बसों में आग लगाई थी. नाबालिग के पास से एक स्प्रे मिला है, जिसमें स्प्रिट भरा हुआ था. इसी स्प्रे के माध्यम से बसों में आग लगाई गई थी. जानकारी के अनुसार नाबालिग रांची के नामकुम इलाके का रहने वाला है. वह पिछले कुछ दिनों से खादगढ़ा बस स्टैंड में ही खलासी के रूप में काम कर रहा था. इसी दौरान उसे नौकरी से निकाल दिया गया था.

टैग्स