ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

फ्लाइट से चलने वाला करोड़पति चोर गिरफ्तार, IAS और IPS के घरों में करता था चोरी

RANCHI: पुलिस ने रांची एयरपोर्ट से एक चोर को गिरफ्तार किया है. वह फ्लाइट से उतर बाहर निकल रहा था. इसी दौरान वह गिरफ्तार हो गया. गिरफ्तारी के बाद पता चला कि चोर करोड़पति है. वह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: पुलिस ने रांची एयरपोर्ट से एक चोर को गिरफ्तार किया है. वह फ्लाइट से उतर बाहर निकल रहा था. इसी दौरान वह गिरफ्तार हो गया. गिरफ्तारी के बाद पता चला कि चोर करोड़पति है. वह फ्लाइट से ही सफर करता है. 

आईएएस और आईपीएस के घरों में करता है चोरी

गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि वह कई आईपीएस,आईएएस और आईबी के अधिकारियों के घर पर चोरी कर चुका है. इसके अलावे वह कई बड़े अधिकारियों  के घर पर भी चोरी कर चुका है. वह एक दिन में ही 11 वीआईपी के घरों पर करोड़ों की चोरी कर चुका है. इस शातिर चोर पर रांची में करीब 25 से अधिक केस दर्ज है. 

कैश और गहने की करता था चोरी

आरोपी सिकंदर गद्दी इंडिगो की फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचा था. पुलिस के अनुसार सिकंदर चोरी में नकद और सोना-चांदी और कैश ही चुराता था. बाकी चीजों को वह हाथ नहीं लगाता है. 19 जनवरी, 2019 को हावड़ा में थाने के ठीक बगल में फल कारोबारी किशन सोनार के घर का ताला तोड़कर 50 लाख के जेवरात और 5 लाख नकद चुराया था, जब पुलिस ने घेरा तो वह चकमा देकर फरार हो गया. 

टैग्स