ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जेएमएम की बदलाव रैली, हरमू मैदान पहुंचे हजारों लोग

RANCHI: विधानसभा चुनाव से पहले आज जेएमएम अपनी बदलाव रैली से ताकत दिखाने में जुटी है. यह रैली रांची के हरमू मैदान में हो रही है. रैली मैं शामिल होने के लिए हजारों लोग कई जिलों

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: विधानसभा चुनाव से पहले आज जेएमएम अपनी बदलाव रैली से ताकत दिखाने में जुटी है. यह रैली रांची के हरमू मैदान में हो रही है. रैली मैं शामिल होने के लिए हजारों लोग कई जिलों से पहुंचे हुए हैं. कुछ समर्थक अपने पारंपरिक कपड़े पहने हुए तीन धनुष लेकर पहुंचे हुए हैं. 

मंच पर कई नेता मौजूद

बदलाव रैली को लेकर जो मंच बनाया गया है उसपर पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन समेत पार्टी के कई विधायक मौजूद है. कुछ देर में ये लोग सभा को संबोधित करेंगे. इस बीच रूक-रूकर बारिश भी हो रही है फिर भी लोग मैदान में डटे हुए हैं.

पहले मोहराबादी में होने वाली थी रैली

यह रैली पहले मोहराबादी मैदान में होने वाली थी. लेकिन यह मैदान जेएमएम को नहीं मिल पाया. इसके बदले हरमू मैदान मिला. इसको लेकर जेएमएम ने सरकार पर निशाना साधा था. बता दें कि इस रैली से पहले हेमंत सोरेन ने झारखंड के कई जिलों का दौरा किया था . वह इस दौरा का भी बदलाव यात्रा का नाम दिए थे. दौरा खत्म होने के बाद हेमंत ने रैली की घोषणा की थी. यह चुनाव से पहले महागठबंधन के किसी दल की पहली रैली है.