ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रांची में भी तेजप्रताप के पहुंचते ही बवाल, आरजेडी कार्यकर्ता और आम लोगों के बीच झड़प

RANCHI : रिम्स में इलाजरत सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव से मिलने उनके बड़े बेटे तेजप्रताप रांची पहुंचे. उन्होंने अपने पिता से मुलाकात कर उनका हाल जाना. लेकिन इस दौरान तब अफरा-तफर

रांची में भी तेजप्रताप के पहुंचते ही बवाल, आरजेडी कार्यकर्ता और आम लोगों के बीच झड़प
First Bihar
2 मिनट

RANCHI :  रिम्स में इलाजरत सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव से मिलने उनके बड़े बेटे तेजप्रताप रांची पहुंचे. उन्होंने अपने पिता से मुलाकात कर उनका हाल जाना. लेकिन इस दौरान तब अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जब राजद के कार्यकर्ता बेकाबू होकर आम लोगों से भिड़ गए. इस दौरान सड़क पर काफी देर तक बवाल मचा रहा.


दरअसल ये वाकया तब हुआ जब तेज प्रताप यादव अपने पिता से मिलनी रांची पहुंचे. तेजप्रताप के काफिले में दर्जनों गाड़ियां शामिल थीं. जिसके कारण सड़क की स्थिति उत्पन्न हो गई. इस सड़क जाम में आम लोगों को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ा. जाम के दौरान राजद कार्यकर्ता एक व्यक्ति से भिड़ गए. उस शख्स के ऊपर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उसने लालू प्रसाद यादव के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है.


आरजेडी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि गाड़ी के काफिले के कारण जान लगा हुआ था. जब कार्यकर्ता जाम हटाने की कोशिश में जुटे हुए थे. इस दौरान वह व्यक्ति कुछ बोलने लगा. आरोप है कि शख्स गाड़ी में रखे डंडे को निकाल कर लहराने लगा. घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे समझा बुझाकर आरजेडी कार्यकर्ताओं को शांत कराया.


आपको बता दें कि राजद विधायक तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने के लिए देर रात रांची पहुंचे थे. उनके काफिले में दर्जनों गाड़ियां शामिल थीं. जाहिर सी बात है कि उनके काफिले से सड़क जाम होना संभव था. पुलिस की ओर से जाम को हटाने के लिए भी कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई थी. जैसे ही तेजप्रताप का काफिला वहां पहुंचा लोगों की मुश्किल खड़ी हो गई.

टैग्स