ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

झारखंड: अग्निवीर भर्ती आज से शुरू, पहले दिन इन जिलों के अभ्यर्थी हो रहे शामिल

RANCHI: झारखंड में दूसरी अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती रैली का आयोजन एक से नौ जुलाई तक रांची के मोरहाबादी में किया जायेगा. जहां राज्य के 24 जिलों के वैसे अभ्यर्थी जो सेन

झारखंड: अग्निवीर भर्ती आज से शुरू, पहले दिन इन जिलों के अभ्यर्थी हो रहे शामिल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में दूसरी अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती रैली का आयोजन एक से नौ जुलाई तक रांची के मोरहाबादी में किया जायेगा. जहां राज्य के 24 जिलों के वैसे अभ्यर्थी जो सेना की ओर से आयोजित सामान्य प्रवेश परीक्षा में पास हो चुके हैं, वे ही भर्ती रैली में शामिल होंगे.


ब्रिगेडियर मुकेश गुरुंग ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा कि अग्निवीरों को चार साल के लिए सेना में रखा जायेगा. चार साल पूरा होने के बाद उनमें से 25 प्रतिशत योग्य और कुशल अग्निवीरों को स्थायी नामांकन के लिए आवेदन देने का मौका मिलेगा. 21 साल तक के कैंडिडेट ही बहाली प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. जानकारी के मुताबिक झारखंड के लगभग 13 हजार कैंडिडेट शामिल हो रहे हैं. जो लिखित परीक्षा में सफल रहे हैं. इस मामले में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइड पर जा कर देख सकते हैं. 


उन्होंने ने बताया कि पहले दिन दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, जामताड़ा और लोहरदगा जिला के अभ्यर्थी शामिल होंगे. पहली अग्निवीर बहाली में पिछले साल आयु सीमा में दो साल की छूट दी गयी थी. इस वजह से अधिकतम आयु सीमा 23 साल थी. लेकिन इस बार आयु में कोई भी छूट नहीं दी गयी है. अग्निवीर के तहत अग्निवीर जीडी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन पद पर भर्ती होगी. वही इसको लेकर सभी कैंडिडेट को निर्देश दिया गया है कि वे अपने दस्तावेज का वेरिफिकेशन कराकर ही रैली में आए. 


टैग्स