ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

90 लाख की BMW कार से कचरा ढो रहा मालिक, कारण जान सभी हैरान

RANCHI: लग्जरी कार रखना सबका सपना होता है. लेकिन 90 लाख की लग्जरी BMW कार से युवक अपने मुहल्ले का कचरा ढो रहा है. इसका वीडियो जब वायरल हुआ तो लोग हैरान हो गए हैं. आखिर कोई ऐस

90 लाख की BMW कार से कचरा ढो रहा मालिक, कारण जान सभी हैरान
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  लग्जरी कार रखना सबका सपना होता है. लेकिन 90 लाख की लग्जरी BMW कार से युवक अपने मुहल्ले का कचरा ढो रहा है. इसका वीडियो जब वायरल हुआ तो लोग हैरान हो गए हैं. आखिर कोई ऐसा क्यों कर सकता है. यह मामला रांची का है. 


90 लाख की BMW कार से कचरा ढो रहा मालिक, कारण जान सभी हैरान


सर्विसिंग सेंटर के विरोध में उठाया कदम

इसके बारे में रांची के प्रिंस श्रीवास्तव जो कार के मालिक उसने बताया कि डेढ़ साल पहले 90 लाख रुपए की BMW कार खरीदी थी. यह कार पिता को गिफ्ट किया था, पिता काफी खुश थे, लेकिन महज डेढ़ साल में ही कार में कई गड़बड़ी होने लगी. जब वह सर्विसिंग सेंटर गया तो उससे परेशान किया गया. पार्ट बदलने के नाम पर पैसा वसूला गया. उसके बाद भी उसकी कार ठीक नहीं हुई. परेशान होकर इससे कचरा उठाना शुरू किया है. एक साल से अधिक समय तक कार सर्विसिंग सेंटर में रही. उसके बाद भी ठीक नहीं किया गया. 


प्रिंस ने कहा कि विरोध में कचरा उठाकर वीडियो को फेसबुक पर अपलोड किया. जिसके बाद कई और लोगों के कॉल आने लगे और वह बता रहे हैं कि उनकी भी कार में परेशानी है. सर्विस सेंटर वाले से परेशान है. प्रिंस कहते हैं कि इतनी महंगी कार देने के बाद भी वह अपने पिता को खुश नहीं कर पाया. इस कार से परेशान हो गए है. गैराज से निकालने के लिए भी 8 लोगों धक्का देने की जरूरत पड़ती है. इसलिए इस कार से कचरा उठवा रहे हैं. अब सर्विस सेंटर वाले को लग रहा है कि उनकी शिकायत हो रही है तो वह कॉल कर रहे है. लेकिन वह इससे कचरा उठाते रहेंगे.