ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

भोला के लिट्टी के मुरीद हैं PM मोदी-लालू समेत कई नेता, इंजीनियर बेटा भी दुकान पर करता है काम

RANCHI: पीएम मोदी के लिट्टी चोखा खाने के बाद बिहार के फेमस फूड लिट्टी चोखा की खूब चर्चा हो रही है. लेकिन रांची के डोरंडा में लिट्टी की दुकान चलाने वाले भोला के लिट्टी चोखा के

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: पीएम मोदी के लिट्टी चोखा खाने के बाद बिहार के फेमस फूड लिट्टी चोखा की खूब चर्चा हो रही है. लेकिन रांची के डोरंडा में लिट्टी की दुकान चलाने वाले भोला के लिट्टी चोखा के मुरीद पीएम मोदी, लाल कृष्ण आड़वानी और लालू प्रसाद लेकर कई नेता हैं. इंजीनियरिंग करने के बाद उनका बेटा भी नौकरी करने के वजाए वह दुकान पर ही काम करते हैं.

75 साल पुराने टेस्ट को रखा है कायम

भोला बताते है कि 75 साल पहले उनके पिताजी लिट्टी बनाते थे. वह उससे ध्यान दे देखते थे कि वह सत्तू  में क्या-क्या डाल रहे हैं. जिससे घर का टेस्ट मिलता है और पिता से ही लिट्टी बनाना सीख लिया. जिसके बाद वह 1990 से खुद लिट्टी बनाने लगे और ग्राहकों को खिलाने लगे. भोला ने बताया कि उनके ग्राहक को लोकल है ही इसके अलावे दूसरे शहरों से आने वाले भी उनके पास से लिट्टी चोखा पैक करा लेकर जाते हैं. वह शाम पांच ठेला लगाते हैं. जो रात के दस बजे तक चलता है. भोला पटना के बाढ़ के रहने वाले हैं.

इनके लिट्टी का रेट भी है महंगा

भोला के लिट्टी का रेट बाकी दुकानों से अधिक है. वह 50 रुपए की दो सूखी और 80 रुपए की घी वाली दो लिट्टी, चोखा देते हैं. हर दिन भोला करीब भोला प्रतिदिन 800 से 900 लिट्टी बेचते हैं. इस काम में उनका बेटा भी सहयोग करते है. भोला ने बताया कि लालू प्रसाद तो उनकी लिट्टी के मुरीद हैं. मीसा भारती के विवाह समारोह में भोला लिट्टी बनाने खुद पटना पहुंचे थे.