ब्रेकिंग
बिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा

रांची जेल अधीक्षक और जेलर से ED आज करेगी पूछताछ, इस मामले में किया तलब

RANCHI: झारखंड में भूमि घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही जांच के बीच एक बड़ी अपडेट सामने आई है. रांची के होटवार जेल CCTV फुटेज विवाद और जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में ED आज जेल अधीक्षक

रांची जेल अधीक्षक और जेलर से ED आज करेगी पूछताछ, इस मामले में किया तलब
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI:  झारखंड में भूमि घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही जांच के बीच एक बड़ी अपडेट सामने आई है. रांची के होटवार जेल CCTV फुटेज विवाद और जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में ED आज जेल अधीक्षक हामिद अख्तर और जेलर नसीम खान से पूछताछ करेगी. बता दें इससे पहले ED ने 26 और 27 जून को हामिद अख्तर को मनी लाउंड्रिंग केस में गवाही के लिए समन किया था लेकिन इस तारिख पर वे उपस्थित नहीं हुए थे. जहां जेल अधीक्षक पर आरोप है कि उन्होंने जेल में नियमों का उल्लंघन कर आरोपियों को आपस में मिलने दिया. 


बता दें होटवार जेल में मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध खनन के आरोपियों की मुलाकात से संबंधित CCTV फुटेज मांगने पर ED को गलत फुटेज को लेकर हामिद अख्तर को समन किया था. जिसके लिए आज यानी शुक्रवार को  11 बजे उन्हें रांची जोनल ऑफिस में हाजिर होने का नोटिस ईडी ने दिया है. दूसरी तरफ 5 मई को रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और जेल में बंद आरोपी प्रेम प्रकाश की जेल में मुलाकात को लेकर जेलर नसीम खान को समन किया गया है. 


4 मई की देर रात रांची के पूर्व DC छवि रंजन ने अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद बिचौलिए प्रेम प्रकाश से अपने VIP बैरक में मुलाकात की थी. यह नियमों के खिलाफ है. ED के अनुसार जेलर के पास ही सभी सेल की चाबियां होती हैं, ऐसे में सभी सेल बंद किए जाने के बाद किसके आदेश से प्रेम प्रकाश के सेल को खोलकर उसकी मुलाकात अपर डिविजन सेल में बंद छवि रंजन से कराई गई. इस मामले में ED जेलर से पूछताछ करेगी.

टैग्स