ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

रांची यूनिवर्सिटी में सेंट्रल लाइब्रेरी की छत का हिस्सा गिरा, छात्र की मौत; विरोध में सड़क जाम

RANCHI: इस वक्त खबर झारखंड के रांची से रही है जहां रांची यूनिवर्सिटी में सेंट्रल लाइब्रेरी की छत का हिस्सा गिर जाने से एक छात्र की मौत हो गई है. मृतक छात्र की पहचान मंतोष बेदिया के रूप में हुई है.

रांची यूनिवर्सिटी में सेंट्रल लाइब्रेरी की छत का हिस्सा गिरा, छात्र की मौत; विरोध में सड़क जाम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: इस वक्त खबर झारखंड के रांची से रही है जहां रांची यूनिवर्सिटी में सेंट्रल लाइब्रेरी की छत का हिस्सा गिर जाने से एक छात्र की मौत हो गई है. मृतक छात्र की पहचान मंतोष बेदिया के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बुधवार को लगभग 10 बजे सेंट्रल लाइब्रेरी का छज्जा टूटकर नीचे गिरा जिसकी चपेट में आकर छात्र मंतोष बेदिया गंभीर रूप से घायल हो गया. 


बताया जा रहा है जिस  वक्त लाइब्रेरी का छज्जा गिरा उस वक्त मंतोष बेदिया वहां नीचे साइकिल पार्क कर रहा था. मंतोष SS मेमोरियल कॉलेज का छात्र था. छज्जे की चपेट में आकर घायल हुए मंतोष को आनन-फानन में रिम्स ले जाया गया लेकिन अत्यधिक खून बह जाने की वजह से उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.


वही लाइब्रेरी का छज्जा गिरने से छात्र की मौत के बाद नाराज छात्र जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए हैं. छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से यूनिवर्सिटी का रिनोवेशन नहीं कराया गया है. आए दिन इस प्रकार की दुर्घटना होती रहती है. वहीं, रांची विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ. पीके झा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

टैग्स