ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Ramgarh Bus Fired: रामगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग, रांची-पटना हाईवे जाम

रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रांची से महाकुंभ प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस में अचानक आग लग गई।

Ramgarh bus fired
Ramgarh bus fired
© Ramgarh bus fired
User1
2 मिनट

Ramgarh bus fired: झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रांची से महाकुंभ प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस में अचानक आग लग गई, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्री समय रहते बस से बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर राख हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेसागढ़ा के पास बस के पिछले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

इस घटना के चलते रांची-पटना हाईवे पर करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी मची रही और यातायात प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ यात्री वापस लौट गए, जबकि बाकी लोग दूसरी बस से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है, और शुरुआती जांच में आग लगने का कारण टायर में घर्षण बताया जा रहा है।