ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई महिला, लौटकर वापस आई तो रखने से किया इंकार

RAMGADH: महिला तीन बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. लेकिन कुछ दिनों के बाद वह लौट कर घर आई, लेकिन पति ने उससे रखने से इंकार कर दिया और घर से भगा दिया. यह मामला राम

पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई महिला, लौटकर वापस आई तो रखने से किया इंकार
Manish Kumar
2 मिनट

RAMGADH: महिला तीन बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. लेकिन कुछ दिनों के बाद वह लौट कर घर आई, लेकिन पति ने उससे रखने से इंकार कर दिया और घर से भगा दिया. यह मामला रामगढ़ के गिद्दी का है. 

पड़ोसी के साथ भागी थी महिला

बताया जा रहा है कि महिला का पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पति को इसके बारे में जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. पत्नी को मना भी किया, लेकिन पत्नी मानने के बदले वह घर छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. प्रेमी के प्यार के आगे वह तीन बच्चों और पति को भूल गई, लेकिन जब भागने के बाद प्रेमी ने धोखा दिया तो मजबूरन अपने घर लौटी. 

घर में रखने से कर दिया इंकार

जब महिला अपने घर पहुंची तो पति भड़क गया और दरवाजे से भगा दिया. वही प्रेमी पर भी लोग भड़के हुए थे. इसके बाद गांव में पंचायती हुई. पंचायत में पंचों ने जिसके साथ महिला भागी थी उस युवक को रखने का निर्देश दिया. जिसके बाद प्रेमी महिला को अपने घर ले गया. तीनों बच्चों ने भी अपनी मां के साथ जाने से इंकार कर दिया.