ब्रेकिंग
Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत, जेल से निकलने का रास्ता हुआ साफ

RAMGADH: रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट से गोला गोली कांड में उन्हें जमानत दी है। ऐसे में ममता देवी के जेल से बाहर निकलने का रास्ता सा

रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत, जेल से निकलने का रास्ता हुआ साफ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RAMGADH: रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट से गोला गोली कांड में  उन्हें जमानत दी है। ऐसे में ममता देवी के जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है। 


बता दें कि इससे पहले भी एक अन्य मामले में उन्हें जमानत दी जा चुकी है। दोनों मामले में अब जमानत मिलने के बाद वे जल्द ही जेल से बाहर निकलेगी। ममता देवी की याचिका पर न्यायाधीश जस्टिस नवनीत कुमार की अदालत ने सुनवाई की। इसी मामले के दूसरे आरोपी राजीव जायसवाल को भी जमानत मिल गयी है। 


गौरतलब है कि मामला 20 अगस्‍त  2016 का है। जब रामगढ़ के गोला थाना इलाका स्थित IPL फैक्ट्री में विस्थापित रैयतों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया था। आंदोलन में बीजीपी नेता राजीव कुमार और रामगढ़ विधायक ममता देवी मौजूद थे। कंपनी को बंद कराने के लिए सैकड़ों लोग धरना पर बैठे थे। 


इस दौरान लोग उग्र हो गए तब पुलिस को आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ गयी। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गयी और करीब दो दर्जन लोग घायल हो गये थे। इस मामले में ममता देवी को कोर्ट ने दोषी ठहराया था। रामगढ़ कोर्ट ने उन्हें पांच साल की सजा सुनाई थी। ममता देवी अभी जेल में हैं। इन दोनों मामलों में जमानत मिल गई है ऐसे में अब ममता देवी जेल से बाहर आ जायेंगी।