ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

राजधानी रांची के कई इलाकों में धारा 144 लागू, छात्र आंदोलन को लेकर जिला प्रशासन का फैसला

RANCHI: नई नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड में कल से छात्र संगठनों को तीन दिवसीय आंदोलन शुरू हो जाएगा। कल यानी 17 अप्रैल को छात्र संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास को घेरने का एलान किया है।

राजधानी रांची के कई इलाकों में धारा 144 लागू, छात्र आंदोलन को लेकर जिला प्रशासन का फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: नई नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड में कल से छात्र संगठनों को तीन दिवसीय आंदोलन शुरू हो जाएगा। कल यानी 17 अप्रैल को छात्र संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास को घेरने का एलान किया है। जिसे देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने शहर के विभिन्न इलाकों में धारा 144 लागू कर दिया है। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसको लेकर आदेश भी जारी किया गया है।


नियोजन नीति के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के दौरान राजधानी की विधि व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर जिला प्रशासन ने राजधानी रांची की कई जगहों पर धारा 144 लागू कर दिया है। रांची के DC और SSP ने सीएम आवास और सचिवालय के 200 मीटर के दायरे में किसी तरह के जुलूस, रैली, प्रदर्शन, घेराव आदि आदि पर रोक को लेकर आदेश जारी किया है। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है और सभी निर्देशों का पालन करने का सख्त आदेश दिया है।


जिला प्रशासन की तरफ से जारी निर्देशों के मुताबिक, सोमवार सुबह 8 बजे से रात 11.30 बजे तक इन क्षेत्रों में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होने या चलने पर पाबंदी रहेगी। हालांकि, इसमें सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों और कर्मचारियों एवं धार्मिक तथा अंत्येष्टि कार्यक्रम को छूट दी गयी है। साथ ही किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे- बंदुक, राइफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि लेकर निकलने और चलाने पर मनाही है।


इसके साथ ही साथ सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़ किसी प्रकार का हरवे-हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर निकलने पर पाबंदी है। प्रतिबंधित इलाके में किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आमसभा का आयोजन करने पर पाबंदी रहेगी। साथ ही किसी प्रकार का साउन्ड सिस्टम के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है।