ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

4 विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे चंपई सोरेन, झारखंड में सरकार बनाने का पेश किया दावा

RANCHI: महागठबंधन के 5 विधायकों के साथ चंपई सोरेन राजभवन पहुंचे हैं। झारखंड में सरकार बनाने का दावा चंपई सोरेन ने पेश किया है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात के दौरान 47

4 विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे चंपई सोरेन, झारखंड में सरकार बनाने का पेश किया दावा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

RANCHI: महागठबंधन के 5 विधायकों के साथ चंपई सोरेन राजभवन पहुंचे हैं। झारखंड में सरकार बनाने का दावा चंपई सोरेन ने पेश किया है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात के दौरान 47 विधायकों का समर्थन पत्र चंपई सोरेन ने सौंपा। राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कांग्रेस विधायक प्रदीप सिंह, माले विधायक विनोद सिंह और आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता भी साथ रहे। चंपई सोरेन ने 43 विधायक के समर्थन का वीडियो राज्यपाल को दिखाया।


बता दें कि सरकार के गठन को लेकर चंपई सोरेन ने राज्यपाल से आज 3 बजे मिलने का समय मांगा था। चंपई सोरेन की चिट्ठी मिलने के बाद राज्यपाल ने साढ़े 5 बजे का समय दिया। राजभवन से समय मिलते ही चंपई सोरेन 4 विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलने के लिए पहुंच गये। राज्यपाल से मिलने के बाद राजभवन से बाहर निकले चंपई सोरेन ने बताया कि राज्यपाल ने कहा है कि जल्द निर्णय लेंगे और जल्द बुलाएंगे। चंपई ने कहा कि बहुमत का दावा किये 22 घंटे हो गये और आज हमने सरकार बनाने का फिर दावा पेश किया है। 


बता दें कि हेमंत सोरेन के इस्तीफे देने के बाद झारखंड में करीब 20 घंटे से सीएम की कुर्सी खाली है। 31 जनवरी को चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया था। जिसके बाद चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन अभी तक शपथग्रहण का समय नहीं दिया गया। जिसके बाद चंपई सोरेन ने राज्यपाल को पत्र लिखकर मिलने के लिए समय मांगी थी। उन्होंने कहा था कि राज्य में स्थिर सरकार देने में वो सक्षम हैं। उन्होंने मांग किया कि जल्द ही राज्य में नई सरकार के गठन को हरी झंडी दिखाई जाए।


चंपई सोरेन ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंपई सोरेन ने अपने चिट्ठी लिखा, "सादर निवेदित करना है कि 31 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आपको इस्तीफा सौंपने एवं आपके द्वारा रात्रि 08.45 में इसे स्वीकार कर लेने के बाद ही मेरे नेतृत्व में आपके समक्ष उपस्थित पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल, जिसमें संयुक्त गठबंधन विधायक दल सह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता के रूप में मैं तथा मेरे साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राजद के माननीय विधायक सत्यानन्द भोक्ता, सी.पी.आई (एम. एल.) के विधायक विनोद कुमार सिंह तथा झारखण्ड विकास मोर्चा (प्र०) के विधायक प्रदीप यादव शामिल थे।


हम लोगों ने 47 विधायकों के समर्थन के दावे एवं 43 विधायकों के हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र आपको सादर समर्पित किया था। यह सरकार बनाने के बहुमत के आंकड़े से अधिक है। यहां यह भी उल्लेख करना उचित होगा कि हमारे साथ सभी 43 विधायक, जिनका हस्ताक्षर समर्थन पत्र में दर्ज है, वो राजभवन के लिए गए थे। लेकिन सभी गेट पर ही रूके रहे, उन्हें अंदर प्रवेश नहीं मिल पाया। चंपई सोरेन की चिट्ठी का जवाब राजभवन से आ गया। राज्यपाल ने शाम साढ़े 5 बजे चंपई सोरेन को राजभवन मिलने के लिए बुलाया। राजभवन से बुलावा आते ही 4 विधायकों को लेकर चंपई सोरेन राज्यपाल से मिलने पहुंच गये। इस दौरान महागठबंधन के पांचों विधायक ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। चंपई सोरेन ने 43 विधायक के समर्थन का वीडियो राज्यपाल को दिखाया।


टैग्स