ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

रायपुर अधिवेशन में सोनिया गांधी ने राजनीति से रिटायरमेंट के दिए संकेत, बोलीं... 'भारत जोड़ो' से बेहतर समापन नहीं

RANCHI: रायपुर में पार्टी के पूर्ण अधिवेशन में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को राजनीति से संन्यास लेने की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक पारी भारत जोड़ो यात्रा के

रायपुर अधिवेशन में सोनिया गांधी ने राजनीति से रिटायरमेंट के दिए संकेत, बोलीं... 'भारत जोड़ो' से बेहतर समापन नहीं
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: रायपुर में पार्टी के पूर्ण अधिवेशन में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को राजनीति से संन्यास लेने की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है. 


रायपुर में कांग्रेस महा अधिवेशन में सोनिया गांधी ने कहा, डॉ मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व में 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ मुझे व्यक्तिगत रूप से संतुष्टि दी लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी का समापन हो रही है. यात्रा कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में आई है. इसने साबित कर दिया है कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं.


इस दौरान सोनिया गांधी ने 2004 से 2014 तक कांग्रेस के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने बहुत अच्छी सरकार दी थी. देश में कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत किया. वही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की यात्रा सफल रही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, यहां लोकतंत्र है.


केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर हमला बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा, "यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत की आग भड़का रही है. वे अल्पसंख्यकों, महिलाओं, दलितों और आदिवासियों को अपना निशाना बना रही है. 

टैग्स