ब्रेकिंग
“NDA की सरकार नहीं होती तो लोगों का जीना मुश्किल हो जाता” – शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर कही यह बात✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी से पहले नदवां में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार; ललन सिंह ने किया शुभारंभ✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आसमान से VIP एंट्री! हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, अब किसकी बारी?✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का महासंग्राम, विजेता को मिलेगी महिंद्रा थार; रात 9 बजे शिवांगी-ऋषिकेश का जयमाला, जानिए पूरा शेड्यूल...✦पाकिस्तानी हैंडलर से WhatsApp चैट मामले में गिरफ्तार शिक्षक के घर पहुंची NIA, पत्नी और बेटे से पूछताछ✦“NDA की सरकार नहीं होती तो लोगों का जीना मुश्किल हो जाता” – शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर कही यह बात✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी से पहले नदवां में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार; ललन सिंह ने किया शुभारंभ✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आसमान से VIP एंट्री! हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, अब किसकी बारी?✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का महासंग्राम, विजेता को मिलेगी महिंद्रा थार; रात 9 बजे शिवांगी-ऋषिकेश का जयमाला, जानिए पूरा शेड्यूल...✦पाकिस्तानी हैंडलर से WhatsApp चैट मामले में गिरफ्तार शिक्षक के घर पहुंची NIA, पत्नी और बेटे से पूछताछ

राहुल गांधी को सजा पर बोले CM हेमंत सोरेन... जनतंत्र के आगे धनतंत्र की कोई बिसात नहीं

RANCHI: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है जिसके बाद झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। CM ने इस फैसले से अपनी असहमति जताते हुए एसे देश

राहुल गांधी को सजा पर बोले CM हेमंत सोरेन... जनतंत्र के आगे धनतंत्र की कोई बिसात नहीं
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है जिसके बाद झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। CM ने इस फैसले से अपनी असहमति जताते हुए एसे देश के लोकतंत्र और राजनीति के लिए चिंताजनक बताया है। हेमंत सोरेन ने कहा कि गैर-बीजेपी सरकारों और नेताओं को षड्यंत्र का शिकार बनाया जा रहा है।


आपको बता दें मुख्यमंत्री ने ट्विट करते हुए कहा कि न्यायिक व्यवस्था में पूरा विश्वास रखते हुए भी मानहानि मामले में राहुल गांधी को सजा के निर्णय से असहमत हूं। गैर BJP सरकारों और नेताओं को षड्यंत्र का शिकार बनाया जा रहा है। यह देश के लोकतंत्र और राजनीति के लिए चिंता का विषय है। लेकिन जनतंत्र के आगे धनतंत्र की कोई बिसात नहीं है।


बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने कहा था कि आखिर ये कैसे हो रहा है कि सभी चोरों के उपनाम मोदी हैं। राहुल के उस बयान पर आपत्ति जताते हुए गुजरात बीजेपी के पूर्व विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था। 


बीजेपी नेता ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने अपने बयान के जरिए समूचे मोदी समुदाय के लोगों की भावना को ठेस पहुंचाया है। इस मामले में सूरत सेशन कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को दोषी करार दिया है और दो साल की सजा का एलान किया हालांकि सजा के एलान के तुरंत बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को बेल दे दी है। फैसला सुनाए जाने के समय राहुल गांधी खुद भी कोर्ट में मौजूद थे। 



टैग्स