ब्रेकिंग
बिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाबिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगा

सत्ता से दूर रघुवर अपनी सीट पर भी चल रहे पीछे, जमशेदपुर पूर्वी सीट से सरयू राय आगे

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी 81 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. चुनावी रुझानों में JMM+ को बहुमत मिलता दिख रहा है तो बीजेपी सत्ता से दूर होती दिख रही है. वह

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी 81 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. चुनावी रुझानों में JMM+ को बहुमत मिलता दिख रहा है तो बीजेपी सत्ता से दूर होती दिख रही है. वहीं हाईप्रोफाइल जमशेदपुर पूर्वी सीट पर सीएम रघुवर दास पीछे चल रहे हैं.


जमशेदपुर पूर्वी सीट पर बीजेपी से बागी हुए सरयू राय आगे चल रहे हैं. इस सीट पर रघुवर दास और सरयू राय में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. चुनाव आयोग से मिले ताजा रुझानों के मुताबिक रघुवर दास अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरयू राय से पीछे चल रहे हैं.


वहीं रुझानों के बीच सीएम रघुवर दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि नतीजे अभी स्पष्ट नहीं हैं और रुझानों पर कुछ भी कहना सही नहीं है. रघुवर दास ने कहा कि हम जीत रहे हैं और बीजेपी की ही झारखंड में सरकार बनेगी.