ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पिकनिक मनाने गई लड़की के साथ गैंगरेप, 22 लड़कों ने मिलकर की दरिंदगी

JAMSHEDPUR : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. दरअसल पिकनिक मनाने गई एक लड़की के साथ 22 लड़कों ने मिलकर गैंगरेप किया है. पीड़िता ने पुलिस थाने में इस घटन

पिकनिक मनाने गई लड़की के साथ गैंगरेप, 22 लड़कों ने मिलकर की दरिंदगी
First Bihar
2 मिनट

JAMSHEDPUR : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. दरअसल पिकनिक मनाने गई एक लड़की के साथ 22 लड़कों ने मिलकर गैंगरेप किया है. पीड़िता ने पुलिस थाने में इस घटना के संबंध में शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात झारखंड के जमशेदपुर की है, जहां परसुडीह थाना इलाके में पिकनिक मनाने गई एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई. पीड़िता की ओर से थाने में शिकायत दर्ज की गई है. पीड़िता ने चांदनीचौक एरिया के रहने वाले 22 लड़कों के ऊपर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. उसने पुलिस को बताया कि वह पिकनिक मनाने गई थी. उसके साथ लगभग 100 लोग और भी गए थे. उन्हीं में से कुछ लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. 


थाने में मामला दर्ज होने के बाद जमशेदपुर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. इलाके के एसपी और डीएसपी खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. थानेदार के मुताबिक जिन 22 लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया गया है, उनमें से 17 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पीड़िता को मेडिकल के लिए एमजीएम हॉस्पिटल में भेजा गया है.


उधर दूसरी ओर आरोपियों के परिजनों ने लड़की के ऊपर गंभीर आरोप लगाने का इल्जाम लगाया है. उन्होंने लड़कों की गिरफ्तारी का विरोध किया है. 

टैग्स