ब्रेकिंग
Bihar Marine Drive : बिहार को मिलेगा नया मरीन ड्राइव! मुंगेर से सबौर तक बनेगा 82.80 KM लंबा गंगा पथ, जानें पूरी योजनाBihar weather : बिहार के 7 जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसमन्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के चचेरे भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईBihar Marine Drive : बिहार को मिलेगा नया मरीन ड्राइव! मुंगेर से सबौर तक बनेगा 82.80 KM लंबा गंगा पथ, जानें पूरी योजनाBihar weather : बिहार के 7 जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसमन्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के चचेरे भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाई

पतरातू लेक रिसॉर्ट में VIP गेस्ट हाउस की सौगात, बोले सीएम हेमंत सोरेन..यह आपकी संपत्ति है, इसे नुकसान ना पहुंचाएं

RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज करीब 12 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से 6 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 7 करोड़ 10 लाख रुपए की 2 योजनाओं का उद्

पतरातू लेक रिसॉर्ट में VIP गेस्ट हाउस की सौगात, बोले सीएम हेमंत सोरेन..यह आपकी संपत्ति है, इसे नुकसान ना पहुंचाएं
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

RANCHI:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज करीब 12 करोड़  92 लाख रुपए की लागत से 6 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 7 करोड़ 10 लाख रुपए की 2 योजनाओं का उद्घाटन और 5 करोड़ 82 लाख रुपए की 4 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने पतरातू लेक रिसोर्ट परिसर में बने वीआईपी गेस्ट हाउस (पर्यटन विहार) को राज्य के लोगों को समर्पित किया। 


बता दें कि झारखंड को प्रकृति ने कई खूबसूरत सौगातें दी है। इस राज्य को खनिज -संपदा के लिए तो जाना ही जाता है । इसके अलावा यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, मनोरम और मनमोहक वादियां और धार्मिक स्थल भी आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां के पर्यटक स्थल और भी खूबसूरत हों। यहां सैलानियों को सभी जरूरी सुविधाएं मिलें। देश- दुनिया के सैलानियों का यह आकर्षण का केंद्र बनें। इसे  ध्यान में रखकर सरकार ने सभी पर्यटक स्थलों के विकास के लिए विशेष कार्य योजना बनाई है जिसे चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज पतरातू लेक रिसोर्ट परिसर में नवनिर्मित "पर्यटन विहार" (वीआईपी गेस्ट हाउस) राज्यवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि इस पहल से पर्यटन के मानचित्र पर झारखंड को एक अलग पहचान मिलेगी। 


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड वासियों से कहा कि यह पर्यटक स्थल आपकी संपत्ति है। आप यहां पिकनिक मनाएं। घूमे- फिरे और मनोरंजन करें। लेकिन इसे किसी भी सूरत में नुकसान ना पहुंचाएं । इसे प्रदूषित नहीं करें। पूरे परिसर की साफ-सफाई का ध्यान रखें।  सरकार किसी भी पर्यटक स्थल के आधारभूत संरचना को मजबूती दे सकती है, लेकिन इसे चलाना और सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है। 


सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि एक पर्यटक स्थल के रूप में पतरातू डैम की एक अलग छवि बन रही है। यहां आने वाले सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है । इसका सीधा लाभ यहां के लोगों को मिलेगा।  इससे एक तरफ आसपास के क्षेत्रों का  विकास होगा, वहीं रोजगार के भी नए अवसर बढ़ेंगे। यह सिर्फ एक डैम नहीं है, बल्कि आपकी आमदनी का एक बड़ा स्रोत भी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आम जनता की सहभागिता के बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पतरातू डैम कैचमेंट एरिया का सीमांकन किया जाएगा। ताकि, इसका अतिक्रमण नहीं हो और इसे सुरक्षित रखा जा सके। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि डैम परिसर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करें ।


झारखंड के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने पतरातू डैम परिसर को एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किए जाने को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि यहां आने वाले सैलानियों के लिए जल्द ही रोपवे का निर्माण किया जाएगा।  इसके अलावा पतरातू और नेतरहाट के लिए भी बस सेवा की शुरुआत की जाएगी । वहीं, पतरातू डैम में वाटर एक्टिविटीज तथा वाटर स्पोर्ट्स भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।


मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लगभग 12 करोड़  92 लाख रुपए की लागत से 6 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। इसमें 7 करोड़ 10 लाख रुपए की 2 योजनाओं का उद्घाटन और 5 करोड़ 82 लाख रुपए की 4 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।  इसके अलावा समारोह में पर्यटन निदेशालय द्वारा आयोजित फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।


 इस अवसर पर पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन, राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागु बेसरा, विधायक अम्बा प्रसाद, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे ,भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, निदेशक पर्यटन अंजलि यादव एवं रामगढ़ के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद थे। 

पतरातू लेक रिसॉर्ट में VIP गेस्ट हाउस की सौगात, बोले सीएम हेमंत सोरेन..यह आपकी संपत्ति है, इसे नुकसान ना पहुंचाएं

पतरातू लेक रिसॉर्ट में VIP गेस्ट हाउस की सौगात, बोले सीएम हेमंत सोरेन..यह आपकी संपत्ति है, इसे नुकसान ना पहुंचाएं

पतरातू लेक रिसॉर्ट में VIP गेस्ट हाउस की सौगात, बोले सीएम हेमंत सोरेन..यह आपकी संपत्ति है, इसे नुकसान ना पहुंचाएं

पतरातू लेक रिसॉर्ट में VIP गेस्ट हाउस की सौगात, बोले सीएम हेमंत सोरेन..यह आपकी संपत्ति है, इसे नुकसान ना पहुंचाएं

पतरातू लेक रिसॉर्ट में VIP गेस्ट हाउस की सौगात, बोले सीएम हेमंत सोरेन..यह आपकी संपत्ति है, इसे नुकसान ना पहुंचाएं

पतरातू लेक रिसॉर्ट में VIP गेस्ट हाउस की सौगात, बोले सीएम हेमंत सोरेन..यह आपकी संपत्ति है, इसे नुकसान ना पहुंचाएं