ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पत्नी से देह व्यापार कराना चाहता था पति, पत्नी ने जब इनकार किया तो मुड़वा डाला सिर का बाल

JHARKHAND: झारखंड के जामताड़ा में एक कलयुगी पति की करतूत सामने आई है। कलयुगी पति ने अपनी पत्नी के सिर के बाल और भौंह इसलिए मुड़वा दिये क्यों की उसने देह व्यापार करने से मना कर दिया

पत्नी से देह व्यापार कराना चाहता था पति, पत्नी ने जब इनकार किया तो मुड़वा डाला सिर का बाल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के जामताड़ा में एक कलयुगी पति की करतूत सामने आई है। कलयुगी पति ने अपनी पत्नी के सिर के बाल और भौंह इसलिए मुड़वा दिये क्यों की उसने देह व्यापार करने से मना कर दिया था। जबकि पति उसे देह व्यापार के धंधे में उतारना चाहता था। पति की इस करतूत के बाद अब पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। 


घटना करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरमुंडी गांव की बतायी जा रही है। करमाटांड़ थाना पुलिस से पति पर कार्रवाई की मांग कर रही पीड़िता का यह आरोप है कि 11 महीने पहले करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरमुंडी गांव निवासी मुस्तकीम अंसारी के साथ उसका निकाह हुआ था। निकाह के बाद जब वह अपने ससुराल आई तो पता चला कि मुस्तकीम अंसारी पहले से ही शादीशुदा है और उसके सात बच्चे हैं।


जब इस बात की जानकारी उसे हुई तब वह ससुराल से मायके लौट गयी। काफी समझाने बुझाने के बाद पति उसे लेकर फिर अपने घर पहुंचा। जिसके बाद से वह ससुराल में ही रहने लगी। कुछ दिन बाद पति का व्यवहार बदल गया वह उसे शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने लगा। पति देह व्यापार के धंधे में उसे उतारना चाहता था जिसका वह लगातार विरोध कर रही थी।


देह व्यापार करने से इनकार करना पति को नागवार गुजरा और उसने ऐसा कदम उठाया जिसे पत्नी ने सपने में भी नहीं सोचा था। देह व्यापार के धंधे से मना करने पर पति ने उसके सिर के बाल के साथ-साथ भौंह भी मुंडवा दिया और उसे घर से भी निकाल दिया गया है। पति की इस करतूत के बाद पीड़िता अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।


 वही इलाके और आस-पास के लोग भी पति की इस रवैय्ये से हैरान हैं। पीड़िता का मायके गोड्डा जिले में है उसने इसकी जानकारी अपने मायके पक्ष को भी दी है। मायके वालों के जामताड़ा आने के बाद वह इसकी लिखित शिकायत थाने में देगी। वही पुलिस का कहना है कि पीड़िता द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद ही मामले की जांच की जाएगी।