ब्रेकिंग
आखिरी वीडियो कॉल पर हंस रहे थे सारण के BSF जवान देवानंद मांझी, कुछ सेकंड बाद मिली शहादत की खबर; बहन की शादी का सपना रह गया अधूरा✦बेटी की शाही शादी में अनंत सिंह का जलवा, भगवा गमछा लहराकर भीड़ का किया स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई ✦पुष्कर मेले में छाई 2 फीट की भैंस पिंकी, मालिक ने रखी 1 करोड़ रुपये कीमत, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, जाम में फंसे मंत्री रामकृपाल यादव, खेत के रास्ते शादी समारोह में पहुंचे✦आखिरी वीडियो कॉल पर हंस रहे थे सारण के BSF जवान देवानंद मांझी, कुछ सेकंड बाद मिली शहादत की खबर; बहन की शादी का सपना रह गया अधूरा✦बेटी की शाही शादी में अनंत सिंह का जलवा, भगवा गमछा लहराकर भीड़ का किया स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई ✦पुष्कर मेले में छाई 2 फीट की भैंस पिंकी, मालिक ने रखी 1 करोड़ रुपये कीमत, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, जाम में फंसे मंत्री रामकृपाल यादव, खेत के रास्ते शादी समारोह में पहुंचे

पति से परेशान पत्नी ने की खुदकुशी, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, बोली- ससुराल आकर गलती की..

DESK : पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने सुसाइड कर लिया लेकिन मामले ने तुल तब पकड़ा जब सुसाइड से ठीक पहले का उसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होने लगा. वीडियो में

पति से परेशान पत्नी ने की खुदकुशी, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, बोली- ससुराल आकर गलती की..
First Bihar
3 मिनट

DESK : पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने सुसाइड कर लिया लेकिन मामले ने तुल तब पकड़ा जब सुसाइड से ठीक पहले का उसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होने लगा. वीडियो में उसने रोते हुए अपने पति और सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाया. वीडियो ने उसने कहा कि पति और सास से तंग आकर किसी बड़े कदम उठाने जा रही है. ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. इसके अलावा उसने एक मैसेज भी छोड़ा. उसने बोला कि मेरे बेटे का ख्याल रखिएगा और उसे उसका हक दिलवाइएगा. तभी मुझे मुक्ति मिलेगी. 


घटना झारखण्ड के धनबाद जिले के भूदा महावीर नगर की है. मृतका की पहचान 21 वर्षीय कोमल के रूप में की गई है. बुधवार को कोमल का शव कमरे में पंखे में झूलता मिला था. घटना के बाद पति आलाेक कुमार और उनकी मां घर से फरार हाे गए. वहीं सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजन कतरास से भूदा पहुंचे. शव काे फंदे पर झूलता देख वे आक्राेशित हाे गए और घर में ताेड़फाेड़ की. घर में लगा एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित किचन और अन्य सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.


सूचना पर धनबाद पुलिस भूदा पहुंची और मायके वालाें काे समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया. परिजनाें ने पति के अलावा सास, बहन और बहनाेई पर दहेज के लिए हत्या करने का आराेप लगाया है. स्थानीय लाेगाें का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हाेता रहता था. इस कारण दाेनाें काफी तनाव में रहते थे. काेमल ने आत्महत्या की या उसे मारा गया, यह स्पष्ट नहीं है. पति और सास के माैके से भाग जाने से मामला और भी संदिग्ध हाे गया.


वहीं, मृतका के पिता उमेश प्रसाद का कहना है कि दाे साल पहले ही काेमल की शादी आलाेक के साथ हुई है. आलाेक पाथरडीह ग्रुप डी पद पर कार्यरत रेलवे कर्मी है. शादी के बाद ही ससुराल वाले दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे. इसी बीच एक बेटा भी हुआ. बावजूद इसके इनलोग ने चार पहिया वाहन की मांग नहीं छाेड़ी. बेटी द्वारा असमर्थता जताने पर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. पिता का आराेप है कि दहेज के लिए सुनियाेजित तरीके बेटी की हत्या कर दी.