ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

झारखंड: पति को पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, मायके से लाकर ऐसे उतारा मौत के घाट; जानें पूरा मामला

GUMLA: खबर झारखंड के गुमला से आ रही है जहां जिले के चैनपुर में एक युवक ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. वही घटना के बाद आरोपी फरार होने के लिए भगा था. लेकि

झारखंड: पति को पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, मायके से लाकर ऐसे उतारा मौत के घाट; जानें पूरा मामला
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

GUMLA: खबर झारखंड के गुमला से आ रही है जहां जिले के चैनपुर में एक युवक ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. वही घटना के बाद आरोपी फरार होने के लिए भगा था. लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे चैनपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया. 


बताया जा रहा है कि पति-पत्नी काअक्सर विवाद होते रहता था. जिसके कारण पत्नी काफी समय से अपने मायके रामपुर गांव में रह रही थी. इसी बीच दोनों की मुलाकात बुधवार को चैनपुर ब्लॉक मोड़ में हुई. जिसके बाद पति अमित टोप्पो ने अपनी पत्नी मंजुला टोप्पो को समझा-बुझाकर जबरदस्ती अपने साथ अपने घर ले आया. वही इस दौरान होटल में नाश्ता करने के समय दोनों में कहासुनी शुरू हो गई. जिसके बाद रात लगभग 9:30 बजे पति अपने गुस्से पर काबू नहीं पा सका और घर में रखे मुर्गा काटने वाले चापड़ से अपनी पत्नी मंजुला की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी. और वहां से वह फरार हो गया. 


गुरुवार सुबह सुबह बस में बैठकर भागने के फिराक में वह चैनपुर बस स्टैंड पहुंचा. लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ को भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हस्पिटल गुमला भेज दिया है.

टैग्स