ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पप्पू यादव ने भरी सभा में कहा - I Love You, खिलखिला उठे सभी लोग

CHAIBASA : झारखंड के चाईबासा में पप्पू यादव ने भरी भीड़ के बीच कुछ ऐसा कहा कि लोग खिलखिला कर हंस पड़े । पप्पू यादव में भरी सभा में 'आई लव यू' कह पड़े। इसके बाद कई बाऱ उन्हो

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

CHAIBASA : झारखंड के चाईबासा में पप्पू यादव ने भरी भीड़ के बीच कुछ ऐसा कहा कि लोग खिलखिला कर हंस पड़े । पप्पू यादव में भरी सभा में 'आई लव यू' कह पड़े। इसके बाद कई बाऱ उन्होनें ऐसा कहा कि लोग खुद को हंसने से नहीं रोक सके। 




दरअसल जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव चाईबासा में सीएए-एनआरसी-एनआरपी के विरोध में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे इसकी खामिय़ों को गिना रहे थे। इसी दौरान पप्पू यादव ने कहा कि एनआरपी का जो  फार्म  जारी किया गया है उसपर अपना फोन नंबर भी देने को कहा गया है। यहीं उन्होनें इसकी खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि फोन नंबर क्यों मांग रहे हो भाई आई लव यू' कहने के लिए क्या ? इसके बाद लोग हंस पड़े तो पप्पू यादव भी जोश से भर गए बार-बार उन्होनें 'आई लव यू' कह कर लोगों का खूब मनोरंजन भी किया।


पप्पू यादव ने 'आई लव यू'  के साथ-साथ शादी -ब्याह की भी चर्चा की। जोधा-अकबर और कृष्ण-अर्जुन के रिश्तेदारी की भी उन्होनें चर्चा की। उन्होनें कहा कि कृष्ण के बहन का शादी अर्जुन से हुई,अर्जुन क्षत्रिय और कृष्ण थे यादव लेकिन रिश्तेदारी हुई।उन्होनें कहा पुरानी परंपरा चली आ रही है एक-दूसरे जात-धर्म के लोगों से शादी-ब्याह का सिलसिला चलता रहा है तो फिर शादी करोगे रिश्तेदारी करोगे बाद में भगाओगे ऐसा नहीं चलेगा। इस मौके पर पप्पू यादव ने केन्द्र सरकार की जमकर आलोचना की।