ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पं राजकुमार शुक्ल की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, कैप्सूल कोर्स सह निःशुल्क शिक्षा दान केन्द्र ने किया आयोजित

RANCHI : चंपारण सत्याग्रह के प्रणेता पंडित राजकुमार शुक्ल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कैप्सूल कोर्स सह निःशुल्क शिक्षा दान केन्द्र की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्था

पं राजकुमार शुक्ल की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, कैप्सूल कोर्स सह निःशुल्क शिक्षा दान केन्द्र ने किया आयोजित
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : चंपारण सत्याग्रह के प्रणेता पंडित राजकुमार शुक्ल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कैप्सूल कोर्स सह निःशुल्क शिक्षा दान केन्द्र की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्थानीय नई सराय, दामोदर नदी तट पर स्थित कैप्सूल कोर्स सह निःशुल्क शिक्षा दान केन्द्र में वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव करते हुए सामाजिक दूरी का निर्वहन कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के रविशंकर राय ने पंडित राजकुमार शुक्ल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर  उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया. उन्होंने शुक्ल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर देश के सभी लोगों को कोरोना से बचाव करते हुए, टीका लेने की सलाह दी. 


रविशंकर राय ने कहा कि पंडित राजकुमार शुक्ल जी त्याग की पर्तिमूर्ति थे. किसानों पर अंग्रेजों के अत्याचार एवं ज़ुल्म के खिलाफ पश्चिम चंपारण में किसान आन्दोलन की नींव डाली. 


पं राजकुमार शुक्ल की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, कैप्सूल कोर्स सह निःशुल्क शिक्षा दान केन्द्र ने किया आयोजित


कैप्सूल कोर्स सह निःशुल्क शिक्षा दान केन्द्र की निदेशक डौली कुमारी सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी को पहली बार बिहार की पावन धरती पर बुलाया. जहाँ से महात्मा गाँधी ने चंपारण सत्याग्रह छेड़ा. डौली सिंह ने आगे कहा कि महात्मा गांधी को सर्वप्रथम महात्मा की उपाधि पंडित राजकुमार शुक्ल जी ने ही दिया था.


पंडित राजकुमार शुक्ल जी की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में कोरोना महामारी का पूरा ख्याल रखा गया. कार्यक्रम में अजय राय, चंदन कुमार राय,  शानू ब्रह्मभट्ट तथा सृष्टि ब्रह्मभट्ट उपस्थित थे.