ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

नियोजन नीति के खिलाफ फिर से झारखंड बंद का एलान, सीएम आवास के घेराव से शुरू होगा तीन दिवसीय आंदोलन

RANCHI : झारखंड में नियोजन नीति के खिलाफ एक बार फिर से स्टूडेंटों ने झारखंड बंद का एलान किया है। यह बंद झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले बुलाया गया है। स्टूडेंट का यह आंद

नियोजन नीति के खिलाफ फिर से झारखंड बंद का एलान, सीएम आवास के घेराव से शुरू होगा तीन दिवसीय आंदोलन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड में नियोजन नीति के खिलाफ एक बार फिर से स्टूडेंटों ने झारखंड बंद का एलान किया है। यह बंद झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले बुलाया गया है। स्टूडेंट का यह आंदोलन  17 अप्रैल से  शुरू हो जायेगा। जहां सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करेंगे। उसके बाद 18 अप्रैल को रांची में मशाल जुलूस निकाला जायेगा और फिर 19 अप्रैल को झारखंड बंद किया जायेगा। 


मिली जानकारी के अनुसार, छात्रों के इस आंदोलन को राज्य के सभी 24 जिलों के छात्र संगठनों का समर्थन प्राप्त है। ऐसा बताया जा रहा है कि, छात्रों का यह आंदोलन काफी व्यापक हो सकता है। तभी छात्रों द्वारा राज्य में सभी  24 जिलों में बंद बुलाया गया है। सीएम हेमंत सोरने के आवास का घेराव करने के लिए सभी 24 जिलों के विद्यार्थी रांची आयेंगे। 


मालूम हो कि, इससे पहले 10 अप्रैल को  झारखंड बंद बुलाया गया था। यह बंद भी झारखंड यूथ एसोसिएशन और झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले किया गया था। इस दौरान नियोजन नीति और बेरोजगारी के खिलाफ छात्र संगठनों ने रांची यूनिवर्सिटी से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस भी निकाला था। 


आपको बताते चलें कि, बंद बुलाने वाले संगठनों में झारखंड यूथ एसोसिएशन के साथ साथ झारखंड उलगुलान मार्च, पंचपरगना फाइटर, आदिवासी छात्र संघ, आमया और आदिवासी मूलवासी संगठनों का नाम भी शामिल है। छात्रों का कहना है कि,  हेमंत सरकार में लूट जारी है 60/40 वाली नियोजन नीति के आधार पर सरकार बहाली निकाल रही है ताकि झारखंड के बाहर के ज्यादा लोगों को झारखंड में नौकरी मिल सके। खतियान आधारित स्थानीय-नियोजन नीति की मांग को लेकर आंदोलन भी किया जा रहा है। लेकिन हेमंत सरकार झारखंड के लोगों का भला नहीं चाह रही है।